TRENDING TAGS :
जल संचय महा अभियान: वर्षा का जल संरक्षण हो तो वर्ष भर जल मिल सकता- जल गुरू महेंद्र मोदी
लखनऊ : वर्षा का जल संरक्षण वेहद जरूरी है।अगर केवल वर्षा का जल संरक्षण कर लिया जाय तो देश के 80 फीसदी परिवारों को वर्ष भर जल मिल सकता है। इस बात को कोई और नहीं जल गुरू महेंद्र मोदी कहते हैं। 21वी सदी में जल संरक्षण की चुनौती के कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए जल गुरू ने कहा कि थोड़ा जागरूक होकर अगर थोड़ा थोड़ा श्रम दान करें तो जल को बहुत अधिक मात्रा में संरक्षित हो सकेगा। लंबे समय से जल संरक्षण कार्यक्रम से जुडे रहने वाले जल गुरू महेंद्र मोदी ने ने कहा कि बहुमंजिला इमारतों के पूरे पानी की निकासी एक जगह से कर एसे पार्कों में बने सोख्तों से लिंक करना चहिए। इस विधि से जल का स्तर आसानी बढ़ जाएगा।
यह भी पढ़ें ........लखनऊ जुटेंगे सामाजिक कार्यकर्ता- महिला अधिकारवादी, करेंगे लैंगिक समानता पर विमर्श
जल संरक्षण की सार्थक तकनीकों का 3 घंटे तक प्रशिक्षण दिया
लखनऊ के नं0 1 कॉलेज - नेशनल पी0जी0 कॉलेज में 39 महाविद्यालयों के 100 प्रोफेसर, असि. प्रोफेसर तथा 1300 छात्र, छात्राओं को 21वी सदी में जलाभाव की होने वाली समस्याओं तथा तदनुसार जल संरक्षण की सार्थक तकनीकों का 3 घंटे तक प्रशिक्षण दिया। श्री ब्रजेश पाठक मंत्री जी के साथ छात्र छात्राओं के 400 पोस्टर के बीच प्रतियोगिता सम्पन्न कराने के बाद 12 छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।इसके साथ् ही 1300 छात्र / छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नेशनल पी0जी0 कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक और जल गुरू महेंद्र मोदी मौजूद रहे।मंत्री बृजेश पाठक इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि् रहे।
जल संचय महा अभियान: वर्षा का जल संरक्षण हो तो वर्ष भर जल मिल सकता- जल गुरू महेंद्र मोदी
यह भी पढ़ें ........गुड न्यूज: अब छत पर उगाएं सब्जी, बिना मिट्टी और कीटनाशक दवा के चार गुना अधिक होगी उपज
जल संचय के लिए महा अभियान
कार्यशाला के साथ् ही जल संचय के लिए महा अभियान भी शुरू हुआ।नेशनल पी0जी0 कॉलेज की प्राचार्या नीरजा सिंह ने बताया कि अभियान में राजधानी से 39 महाविद्यालय जुड़ चुके है। आने वाले समय में इन महाविद्यालयों के छात्र छ़ात्राएं इस अभियान से जुड़ेंगे।इसमें जागरूक कार्यक्रम के साथ श्रमदान का भी कार्यक्रम जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें ........इजराइल तकनीक से बुंदेलखंड के गिरते भूजल स्तर को रोकेगी यूपी सरकार
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!