जालौन में पागल कुत्ते का आतंक, थोड़ी देर में 11 लोगों को काटा, घायलों में एक दरोगा और महिला सिपाही भी

Jalaun News: पागल कुत्ते ने एक के बाद सड़क किनारे खड़े लोगों को काटना शुरू किया। जिसे देखो उसे ही दौड़ाने लगा। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग भागते नजर आए।

Uzma
Report Uzma
Published on: 12 Jan 2024 10:54 PM IST
Jalaun Stray Dog
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Jalaun Stray Dog : जालौन में शुक्रवार (12 जनवरी) देर शाम पागल कुत्ते ने दरोगा और महिला सिपाही सहित 11 को काटकर जख्मी कर दिया। उसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कुत्ते के काटने से जख्मी हुए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

पागल कुत्ते के काटने से 11 घायल

जालौन में शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस लाइन के सामने एक पागल कुत्ते ने एक के बाद एक लोगों को काटना शुरू कर दिया। इनमें एक दरोगा और महिला सिपाही भी शामिल हैं। पागल कुत्ते ने कुल 11 लोगों को काटकर जख्मी किया। इस घटना के बाद इलाके में कुत्ते के काटने से हड़कंप मच गया। लोगों ने अपनी-अपनी दुकानों का शटर गिराना शुरू कर दिया। लोग इधर-उधर भागते नजर आए। कुछ लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पागल कुत्ते को वहां से भागने में सफल हुए। कुत्ते के काटने से जख्मी हुए लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

सड़क किनारे खड़े लोगों को काटना शुरू किया

आपको बता दें, ये पूरा मामला जालौन का है। उस समय हड़कंप मच गया जब लोग इधर-उधर भागते नजर आए। दरअसल, शहर कोतवाली उरई में पागल कुत्ते ने चुर्खी रोड पर आतंक मचा रखा था। पागल कुत्ते ने एक के बाद सड़क किनारे खड़े लोगों को काटना शुरू किया। जिसे देखो उसे ही दौड़ाने लगा। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। लोग भागते नजर आए।


इन लोगों को किया घायल

पागल कुत्ते ने एक दरोगा, महिला सिपाही सहित करीब 11 लोगों को जख्मी कर दिया। कुत्ते के काटने की जानकारी से लोग अपनी-अपनी खींच दुकान बंद कर भागने लगे। कुत्ते के काटने से दरोगा सुनील कुमार सैनी (54), कलाम मोहम्मद (54), महिला सिपाही शिल्पी (24), बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के मेटेरियल इंजीनियर प्रशान्त कुमार (52) घायल हुए। इनके अलावा, दीपक (15), अजय (21), अमित (23), अफसर (22) सुनील (50), प्रवेश (32), जमुना दास (45) आदि को काटकर जख्मी कर दिया।

जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

वहां मौजूद लोगों ने पागल कुत्ते को कड़ी मशक्कत के बाद भगाने में सफल हुए। इसके बाद कुत्ते के काटने से जख्मी हुए दरोगा और महिला सिपाही के साथ अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी का इलाज चल रहा है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!