Jalaun News: नून नदी पुनर्जीवन अभियान में जल संरक्षण जनभागीदारी कार्यों का किया निरीक्षण

Jalaun News: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्राम सतोह में नून नदी पुनर्जीवन अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलकर नदी क्षेत्र का निरिक्षण किया और कार्य प्रगति की समीक्षा की।

Uzma
By Uzma
Published on: 17 April 2025 5:15 PM IST
Jalaun News: नून नदी पुनर्जीवन अभियान में जल संरक्षण जनभागीदारी कार्यों का किया निरीक्षण
X

नून नदी पुनर्जीवन अभियान मे जल संरक्षण जनभागीदारी कार्यों का किया निरीक्षण  (photo: social media)

Jalaun News: जालौन जल संरक्षण और जन भागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा प्रारंभ किए गए अभियान को जालौन में सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। उनके आवाहन पर जन सहभागिता से जल संसाधनों के संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास हो रहे हैं। अभियान का डीएम ने स्थल निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्राम सतोह में नून नदी पुनर्जीवन अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने लगभग 3 किलोमीटर पैदल चलकर नदी क्षेत्र का निरिक्षण किया और कार्य प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने 'मन, मजदूर, मशीन, मनयोग और मनोबल' इन पांच मंत्रों के साथ नदी के पुनर्जीवन के संकल्प को दोहराया। इस अभियान में सिंचाई विभाग और भूगर्भ जल विभाग के तकनीकी सहायकों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

4 जेसीबी मशीनों द्वारा सफाई कार्य

लगभग एक किलोमीटर क्षेत्र में 4 जेसीबी मशीनों द्वारा सफाई कार्य किया जा चुका है, जिससे नदी की धारा को पुनर्जीवित करने की दिशा में सकारात्मक संकेत मिले हैं। जिलाधिकारी ने इस कार्य को जनपद की सांस्कृतिक और पर्यावरणीय धरोहर से जोड़ते हुए कहा, "नून नदी हमारे जिले की पहचान है। इसे पुनर्जीवित करने का सौभाग्य हमें जन सहभागिता के माध्यम से प्राप्त हो रहा है। यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। यह अभियान न केवल जल संरक्षण की दिशा में एक उदाहरण है, बल्कि यह भी दिखाता है कि जब प्रशासन और जनता एक साथ मिलकर कार्य करते हैं, तो किसी भी परिवर्तन को साकार किया जा सकता है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story