TRENDING TAGS :
जान्हवी के तट पर पहुंची 'जान्हवी' कपूर, गंगा आरती देख हुईं अभिभूत
जान्हवी कपूर को बनारस की गलियां, यहां का अल्हड़पन, यहीं का खान-पान और यहां की संस्कृति खूब भाती है। बीते 6 मार्च को अपना बर्थडे मनाने के लिए जान्हवी अपने पिता और बहन के साथ बनारस पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया था और बनारसी व्यंजन का लुत्फ उठाया था।
वाराणसी: धार्मिक नगरी काशी में गंगा किनारे घाटों की अलौकिक छवि देखते ही बनती है। यहां आने वाला हर शख्स गंगा आरती को देखना नहीं भूलता। फ़िल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी शनिवार को दशाश्वमेध घाट पहुंचीं। उन्होंने आरती में शिरकत की और माँ गंगा का आशीर्वाद लिया।
ये भी पढ़ें—दिल्ली फिर आग की चपेट में: 3 महिलाएं जिंदा जली, बहुमंजिला इमारत में लगी आग
मोबाइल में कैद किया भव्य नजारा
जाह्नवी के तट पर आकर जान्हवी कपूर भक्ति भावना में डूबी दिखाई दी। लगभग एक घंटे तक वो आरती देखती रही। उन्होंने इस खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल में भी कैद किया। जान्हवी के साथ उनकी बहन भी मौजूद थी। तड़क-भड़क से दूर क्रीम कलर के शूट पहने जान्हवी बेहद साधारण अंदाज में दिखी। आरती के बाद गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र सचिव हनुमान यादव ने अंगवस्त्रम और गंगा आरती की मोमेंटो से उनका स्वागत किया।
बनारस से है खास नाता
जान्हवी कपूर को बनारस की गलियां, यहां का अल्हड़पन, यहीं का खान-पान और यहां की संस्कृति खूब भाती है। बीते 6 मार्च को अपना बर्थडे मनाने के लिए जान्हवी अपने पिता और बहन के साथ बनारस पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया था और बनारसी व्यंजन का लुत्फ उठाया था।
ये भी पढ़ें— BJP व शिवसेना की राहें अलग, फिर भी दोनों राहुल के खिलाफ दिखें साथ, जानिए क्यों?
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!