आंदोलन की राह पर डाक कर्मचारी: अभी तो ये अंगणाई है, आगे और लड़ाई

अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर डाक कर्मचारियों ने अपनी मांगों की प्रतियां केन्द्र सरकार को भेजा है।

Suman  Mishra
Published on: 23 Sept 2020 8:24 PM IST
आंदोलन की राह पर डाक कर्मचारी: अभी तो ये अंगणाई है, आगे और लड़ाई
X
अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर डाक कर्मचारियों ने अपनी मांगों की प्रतियां केन्द्र सरकार को भेजा है।

जौनपुर : आज जनपद जौनपुर के डाक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रधान डाक घर कार्यालय पर जोर दार प्रदर्शन किया और सभा किया और अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर डाक कर्मचारियों ने अपनी मांगों की प्रतियां केन्द्र सरकार को भेजा है। मांग पत्र में डाक कर्मचारी संघ के लोगों ने मांग किया है कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते पर लगी रोक को जल्द से जल्द हटा ले।

डाक कर्मचारी संघ की मांग

श्रम सुधार के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बन्द किया जाये। 30 साल सेवा अथवा 55 साल की उम्र में सेवा निवृत्त का आदेश सरकार वापस लें। अन्यथा कर्मचारी सरकार की ईट से ईट बजा सकते है। साथ ही यह भी मांग किया है कि सरकारी विभागों को निजी करण करने का खेल सरकार बन्द करें।

यह पढ़ें....किसानों के साथ शिवपाल: भारत बंद का एलान, करेंगे कृषि सुधार अध्यादेश का विरोध

कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही सरकार

इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मंडलीय सचिव राम उजागिर यादव ने कहा कि देश की पहली सरकार है जो कर्मचारियों का उत्पीड़न करने पर तुली हुई है तथा देश को आर्थिक संकट में झोंक कर कर्मचारियों को 55साल की उम्र में सेवा निवृत्त करने का आदेश जारी किया है। सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों का डाक कर्मचारी संघ पुरजोर विरोध करेगा अभी तो ये अंगणाई है आगे और लड़ाई है।

jaunpur 1 सोशल मीडिया से फोटो

यह पढ़ें....कांग्रेस ने ठुकराया BJP का न्योता, जानिए क्यों कहा- दलाली की राजनीति

पूरे देश में आन्दोलन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के सचिव हरिशंकर यादव ने कहा कि केन्द्र की सरकार कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है इसके खिलाफ पूरे देश में आन्दोलन किया जा रहा है। डाक कर्मचारी संघ का केन्द्रीय नेतृत्व संघर्ष का जो भी निर्णय लेगा जनपद जौनपुर के डाक कर्मचारी साथी पूरी मुस्तैदी के साथ संघर्ष का हिस्सा बनेंगे। साथ ही सरकार के उपर देश को आर्थिक रूप से कमजोर करने का खुला आरोप लगाया है और कहा कर्मचारियों का अहित किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है ।

इस अवसर पर डाक कर्मचारी राजेश कुमार सिंह सचिव ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ ,सुशील वर्मा, श्रवण कुमार, अशोक तिवारी, मोहित राम, शकील अहमद, सतीश सिंह, श्री प्रकाश गुप्ता आदि ने भाग लिया।

कपिल देव मौर्य जौनपुर

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!