झांसी: आइस्मा NCR का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, जोनल की कार्यकारिणी का गठन

आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन उत्तर मध्य रेल ज़ोन का द्विवार्षिक अधिवेशन कानपुर में रेलवे कम्युनिटी हाल में आयोजित किया गया जिसमें झाँसी ,आगरा , प्रयागराज तीनो मंडलो के 150 से अधिक स्टेशन मास्टर्स ने भाग लिया।

Monika
Published on: 22 March 2021 10:15 PM IST
झांसी: आइस्मा NCR का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, जोनल की कार्यकारिणी का गठन
X
झाँसी मंडल के राम कुमार द्विवेदी को बनाया जोनल कोषाध्यक्ष

झाँसी: आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन उत्तर मध्य रेल ज़ोन का द्विवार्षिक अधिवेशन कानपुर में रेलवे कम्युनिटी हाल में आयोजित किया गया जिसमें झाँसी ,आगरा , प्रयागराज तीनो मंडलो के 150 से अधिक स्टेशन मास्टर्स ने भाग लिया।

इस अधिवेशन के पूर्व एक संरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें कानपुर के डिप्टी सीटीएम हिमांशु शेखर उपाध्याय एवं सीडीओ एम सामान्य शशिकांत गौतम मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ए एन तिवारी केंद्रीय उपाध्यक्ष आइस्मा ने की। तीनों मंडलो के स्टेशन मास्टर्स ने संरक्षा पर अपने अपने विचार एवम सुझाव व्यक्त किये।

स्टेशन मास्टर्स को नवीनतम जानकारियों से अपडेट

मुख्य अतिथि डिप्टी सीटीएम श्रीउपाध्याय ने स्टेशन मास्टर्स को नवीनतम जानकारियों को अपडेट बनाये रखने के लिए प्रेरित किया। सीनियर डीओएमजी एन्ड एस के गौतम ने उपस्थित स्टेशन मास्टर्स को उनके महत्वपूर्ण कार्यो से रेल संरक्षा को प्रभावित किये बिना सतर्क और जागरूक रह कर कार्य करते हुए अपने संगठन के माध्यम से भी अपने अभी साथियों को संरक्षा के प्रति प्रेरित करने का आह्वाहन किया। संरक्षा सम्मेलन के उपरांत जोनल की नवीनतम कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।

स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन

ये भी पढ़ें : औरैया: भ्रष्टाचारियों को प्रशासन का डर नहीं, धान खरीद में सरकारी दावे फेल

संगठन के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया

झाँसी मंडल से जे पी शर्मा को जोनल उपाध्यक्ष , जगभान ओम्हरे को संयुक्त सचिव, वी के गुप्ता को जोनल उपाध्यक्ष , पी के सिंह को जोनल समन्वय सचिब ,चयनित किये गए। झाँसी मंडल से मंडल सचिव अजय दुबे के नेतृत्व लक्ष्मण रिछारिया मंडल कोषाध्यक्ष, वी के पांडेय , आकाश चंदोला , वी के त्रिवेदी सहित अनेक साथियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में ए एन तिवारी केंद्रीय उपाध्यक्ष ने सभी चयनित साथियों को बधाई देते हुए संगठन के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन

ये भी पढ़ें : कोरोना पर योगी सरकार सख्त, रेलवे, बस स्टेशनों और एयरपोर्ट पर होगी कड़ाई से जांच

नई जोनल कार्यकारिणी का गठन

ए के तिवारी को जोनल अध्यक्ष, एम के झां को जोनल कार्यकारी अध्यक्ष, मोहम्मद अहिवाल, आर पी मीना, बी के गुप्ता, अरुण कुमार सुमन को जोनल उपाध्यक्ष, उत्तम कुमार को जोनल सचिव, करन सिंह, संजीव गुप्ता, राधेश्याम मीना, जे पी शर्मा को जोनल सहायक सचिव, रामकुमार द्विवेदी को जोनल कोषाध्यक्ष, जगभान ओमहरे को जोनल संयुक्त सचिव, नेहा मिश्रा, संजय राय व श्यामवीर कुशवाहा को जोनल संगठन सचिव, लोकेन्द्र कुमार को जोनल आडीटर व पी के सिंह को जोनल समन्वय सचिव बनाया गया। इस टीम में 18 पदाधिकारियों को चुना गया।

रिपोर्ट- बी के कुश्वाहा

Monika

Monika

Mail ID - [email protected]

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!