TRENDING TAGS :
झांसी: नगर निगम कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, 6 सदस्य विजयी घोषित
नगर निगम में 12 सदस्यों की कार्यकारिणी पूर्ण होने के लिए 06 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा कराया गया। प्रात: 10 बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरु हुई व अपरान्ह 03 बजे तक मतदान पूर्ण होने के बाद 3.30 बजे तक मतगणना सम्पन्न हुई।
झाँसी: नगर निगम में 12 सदस्यों की कार्यकारिणी पूर्ण होने के लिए 06 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा कराया गया। प्रात: 10 बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरु हुई व अपरान्ह 03 बजे तक मतदान पूर्ण होने के बाद 3.30 बजे तक मतगणना सम्पन्न हुई। जिसमें चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण कराते हुये कोरोना के नियमों का पालन कराया गया।
चुनाव की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुई
नगर निगम के सदन हॉल में कार्यकारिणी चुनाव की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें कार्यकारिणी के 06 सदस्यों का चुनाव हुआ। कार्यकारिणी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के 03, बहुजन समाज पार्टी 02, सपा 01 व आप पार्टी का 01 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे गए। भारतीय जनता पार्टी ने अपने 03 प्रत्याशियों को जीत हासिल कराने के लिए पूरी तैयारी के साथ मोर्चा पर डटे रहे और भाजपा के 03 प्रत्याशी विजयी घोषित हुये, जिसमें श्रीमती जामवती को 13 मत, भरत कुमार को 09 मत व सुरेन्द्र कुमार साहू उर्फ राजू साहू को 11 मत मिले। बहुजन समाजपार्टी के प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की, जिसमें महेश गौतम को 10 मत व उमेश जोशी को 09 मत मिले। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी जुगलकिशोर को 08 मत प्राप्त हुये। वहीं आप प्रत्याशी आशीष राय को कोई मत नहीं मिला।
ये भी पढ़ें : रायबरेली: सड़क न बनने पर लोगों का फूटा गुस्सा, जमकर काटा बवाल
रामतीर्थ सिंघल ने विजयी सदस्यों को बधाई दी
कार्यकारिणी समिति के सदस्य विजयी घोषित होने पर भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक रवि शर्मा व महापौर रामतीर्थ सिंघल ने विजयी सदस्यों को बधाई दी। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी ने अपना बहुमत दिखाते हुये 03 सदस्यों को कार्यकारिणी तक पहुंचा दिया। वोटिंग प्रक्रिया में पार्षदों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को वोट डाले। वोटिंग के दौरान पार्षदों के गुट एक-दूसरे पार्षद के साथ गुटबाजी करते रहे और आखिरकार सफलता प्राप्त हुई। लेकिन इस चुनावी प्रक्रिया में बहुजन समाज पार्टी ने भी बाजी मार दी और अपने 02 प्रत्याशियों को सदस्य बनाकर कार्यकारिणी में पहुंचा दिया।
कार्यकारिणी के चुनाव में इस बार पार्षदों की चहल-पहल बनी रही। चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद सभी विजयी सदस्यों को रिटर्निंग अधिकारी गुलाब हुसैन के द्वारा प्रमाण पत्र दिये गए। इस मौके पर नगर निगम के सदन प्रभारी हरगोविंद यादव, सदन लिपिक अशोक बाबू, लेखाधिकारी उल्लास वर्मा, लेखाकार सुनील कुमार अवस्थी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। नगर निगम की कार्यकारिणी का गठन होने के बाद 24 मार्च तक उपसभापति का चुनाव हो सकता है।
रिपोर्ट- बी के कुश्वाहा
ये भी पढ़ें : कानपुर देहात: सांसद देवेंद्र सिंह बोले- सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!