TRENDING TAGS :
Jhansi News: 140 वर्ष पुराने ब्रिज को किया प्रतिस्थापित, महज 6 घंटे में पूरा हुआ कार्य
Jhansi News: मंडल द्वारा झांसी-कानपुर खंड के पारीछा-चिरगांव अप लाइन पर स्थित 140 साल पुराने ब्रिज को प्रतिस्थापित किया गया। यहां स्टोन स्लैब ब्रिज की जगह 2.0*2.1 मीटर के आरसीसी बॉक्स लगाया गया। यह कार्य महज 6 घंटे में पूरा कर लिया गया।
140 वर्ष पुराने ब्रिज को किया प्रतिस्थापित, महज 6 घंटे में पूरा हुआ कार्य (Photo- Social Media)
Jhansi News: झांसी रेल मंडल द्वारा इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर और मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। मंडल द्वारा ऐतिहासिक कार्य किया गया। मंडल द्वारा झांसी-कानपुर खंड के पारीछा-चिरगांव अप लाइन पर स्थित 140 साल पुराने ब्रिज को प्रतिस्थापित किया गया। यहां स्टोन स्लैब ब्रिज की जगह 2.0*2.1 मीटर के आरसीसी बॉक्स लगाया गया। यह कार्य महज 6 घंटे में पूरा कर लिया गया।
पारीछा-चिरगांव अप लाइन पर वर्ष 1885 में ब्रिज 1157/1 का निर्माण किया गया था। पुराने ब्रिज के निर्माण में ईंट और पत्थर का इस्तेमाल किया गया। इसका साइज 2.0*0.61 मीटर था। 140 वर्ष बाद ईंट और पत्थर की स्थान पर 2.0*2.1 मीटर के आरसीसी बॉक्स को प्रतिस्थापित किया गया है। आरसीसी बॉक्स की स्थापना के बाद यह ब्रिज 25 टन तक का भार उठाने में सक्षम हो गया है। यह ब्रिज झांसी - कानपुर खंड के डेडीकेटेड फ्राइट कॉरिडोर में अहम भूमिका निभाएगा।
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि मंडल के इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास सतत रूप से जारी है। 140 वर्ष पुराने ब्रिज को नई मजबूती प्रदान की गई है। इससे ट्रेन का आवागमन और समयपालनता बेहतर होगी।
मंडल के ललितपुर - खजुराहो रेलखंड पर वृहद स्तर पर टिकट जांच अभियान
झांसी। झाँसी मंडल के ललितपुर-खजुराहो रेलखंड पर बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम एवं रेल यात्रा को अधिक अनुशासित एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु एक वृहद स्तर का टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस विशेष जांच अभियान में टिकट चेकिंग स्टाफ एवं रेल सुरक्षा बल की टीमों द्वारा ललितपुर, बिरारी, खजुराहो, छतरपुर और टीकमगढ़स्टेशनों पर गहनता से जांच की गई। इसके अंतर्गत न केवल ट्रेनों में यात्रियों की जांच की गई, बल्कि स्टेशनों के यात्री प्रतीक्षालयों एवं खानपान स्टालों की भी बारीकी से निगरानी की गई। अभियान के दौरान खजुराहो–ललितपुर पैसेंजर, बलिया–दादर एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस, दादर–बलिया एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, ललितपुर–खजुराहो एक्सप्रेस, पंजाब मेल आदि गाड़ियों में टिकट जांच की गई। अभियान की व्यापकता को देखते हुए स्टेशनों पर टिकट बुकिंग काउंटरों एवं एटीवीएम मशीनों पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने की जागरूकता बढ़ी है।
पूरी टीम का सराहनीय योगदान
इस अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने जैसे मामलों में कुल 108 यात्रियों से 49,340/- रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इस अभियान की सफलता में सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक संजय चौबे, स्वतंत्र पाटकर, उप मुख्य टिकट निरीक्षक मुख्यालय अरुण सचान, संजय सोनकर, मनीष शुक्ला, राकेश कुमार, श्रीमती आकांक्षा पाराशर, अंशुल जैन, अभिषेक सेंगर, संदीप तिवारी, विद्युत भदौरिया, पंकज यादव, सूरज साहू एवं सुनील यादव सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।