Jhansi News: झांसी मंडल के 35 आयुष्मान आरोग्य मंदिर नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए तैयार

Jhansi News: झांसी मंडल में झांसी, ललितपुर और जालौन जिलों 508 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की तस्वीर बदलने के लिए विभागीय समन्वय से इन पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने का काम किया जा रहा है।

Gaurav kushwaha
Published on: 2 Aug 2024 10:56 PM IST
Jhansi News: झांसी मंडल के 35 आयुष्मान आरोग्य मंदिर नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए तैयार
X

Jhansi News: योगी सरकार आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर कर उनका राष्ट्रीय स्तर का सर्टिफिकेशन कराने का काम कर रही है। मंडल के 35 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का राज्य स्तरीय मूल्यांकन पूरा हो चुका है और अब इनका नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए मूल्यांकन कराने की तैयारी चल रही है। अभी तक झांसी मंडल के 15 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैण्डर्ड सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है।

झांसी मंडल में झांसी, ललितपुर और जालौन जिलों 508 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की तस्वीर बदलने के लिए विभागीय समन्वय से इन पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने का काम किया जा रहा है। इन आरोग्य मंदिरों पर सुविधाओं को बेहतर कर झांसी के 5, ललितपुर के 5 और जालौन के 5 आरोग्य मंदिरों को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैण्डर्ड सर्टिफिकेशन हासिल हो चुका है।

अभी हाल में झांसी जिले के 18, ललितपुर के 5 और जालौन के 12 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का राज्य स्तरीय मूल्यांकन पूरा हुआ है। अब इन आरोग्य मंदिरों का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैण्डर्ड सर्टिफिकेशन कराया जाना है। क्रमवार तरीके से बहुत जल्द इनके सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। योगी सरकार की कोशिश है कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से लोगों को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

मिलेगी गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं

मूल्यांकन में चिकित्सालय परिसर व आस-पास अतिक्रमण न होना, जल-जमाव से निपटने की व्यवस्था, नालियों की साफ-सफाई, मुख्य सड़क से चिकित्सालय तक के पहुँच मार्ग, स्ट्रीट लाईट, सामुदायिक शौचालय, हर्बल गार्डन, कचरे का निस्तारण, जलापूर्ति, विद्युत ऑडिट, फायर सेफ्टी आदि की सुविधाएं देखी जाती है। साथ ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं के लिये चिकित्सालय में सभी आवश्यक क्रियाशील उपकरण, राष्ट्रीय कार्यक्रमों का क्रियान्वयन, लाभार्थियों की संतुष्टि, मानक के अनुसार उपलब्ध अन्य सेवाओं का मूल्यांकन होता है।

एनएचएम के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे: Photo- Newstrack


एनएचएम के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे ने बताया कि झांसी मंडल में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की टीम विभागों के साथ मिलकर सुविधाओं को बेहतर करने में जुटी है। अभी तक मंडल के 15 आरोग्य मंदिरों को नेशनल सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुका है। अभी हाल में मंडल के 35 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का राज्य स्तरीय मूल्यांकन पूरा हुआ है और अब इनके राष्ट्रीय मूल्यांकन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!