Jhansi News: प्रधानमंत्री शुरु से ही महिलाओं के विकास के लिए तत्पर रहेः बेबीरानी मौर्य

Jhansi News: उऩ्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ,करोड़ शौचालय (इज्जत घर) का निर्माण कराया जा चुका है।

B.K Kushwaha
Published on: 13 Oct 2023 9:30 PM IST
BJP Mahila Morcha Nari Shakti Bandan Act conference in Laxmi Garden Jhansi
X

BJP Mahila Morcha Nari Shakti Bandan Act conference in Laxmi Garden Jhansi

Jhansi News: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही यह महिला आरक्षण बिल संभव हुआ। प्रधानमंत्री शुरू से ही महिलाओं के विकास के लिए तत्पर रहे। चाहे महिला सशक्तिकरण की बात की जाए, चाहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की बात की जाए। यह बात उन्होंने लक्ष्मीगार्डन में आय़ोजित भाजपा महिला मोर्चा के नारी शक्ति बंदन अधिनियम सम्मेलन में कही हैं।

उऩ्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ,करोड़ शौचालय (इज्जत घर) का निर्माण कराया जा चुका है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, ऐसी अनेक योजनाएं हैं, जो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लागू की। इस बिल से लाखों महिलाओं के सपने पूरे होंगे।

यह नारी शक्ति का देश-गीता शाक्य

विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा यह नारी शक्ति का देश है। अब सामान्य महिला कार्यकर्ता को भी नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। मोदी ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। उऩ्होंने कहा कि अन्य सरकारों में महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं हुआ करती थी ,आज प्रधानमंत्री मोदी और योगी के कारण महिलाएं सुरक्षित है बदमाशों का आतंक खत्म हुआ है संपूर्ण नारी शक्ति मोदी जी को धन्यवाद देती है।

सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति बंधन अधिनियम विकसित भारत के निर्माण में मिल का पत्थर साबित होगा। विधायक राजीव सिंह ने कहा अन्य सरकारों में महिलाएं रात को घर से नहीं निकल पाती थी। बदमाशों का डर सताता था। लेकिन अब योगी, मोदी सरकार में बदमाश भाग खड़े हुए। महिलाएं स्वतंत्र रूप से सुरक्षित महसूस करते हुए कहीं भी आ-जा सकती है। विधायक रवि शर्मा ने कहा भारत में शुरू से ही नारी शक्ति का सम्मान हुआ है। हमारे यहां देवी पूजी जाती है और भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है। अन्य सरकारों में महिलाओं का सम्मान नहीं था। मोदी ने नारी सशक्तिकरण बिल लाकर भारत की महिलाओं को सम्मान दिया। वहीं, महिला सम्मेलन में कुछ गीत भी प्रस्तुत किए गए जीस पर महिलाएं झूम उठी। एनसीसी क्रेडिट का सम्मान किया गया तथा एक जिला एक उत्पाद के तहत अतिथियों को टेडी बेयर भेंट किए गए।

कार्यक्रम में ये हुए शामिल

इस अवसर पर महापौर बिहारी लाल आर्य, जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार, इंद्रा गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, सुमन पुरोहित, रमा निरंजन, बाबूलाल तिवारी, प्रमोद कुमारी राजपूत, चित्रा सिंह, गिरिजा तिवारी, डॉ कंचन जायसवाल, मुकेश मिश्रा, नीता अवस्थी,अपर्णा दुबे, रचना राजपूत, मोना शुक्ला, सुशीला कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। संचालन नीलम ने किया व आभार सुमन पुरोहित ने व्यक्त किया।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!