Jhansi News: इंडिया गठबंधन 2024 में बनाने जा रहा सरकार - अविनाश पांडे

Jhansi News: अविनाश पांडे ने आज लोकसभा झांसी में 46 वीं समन्वय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव देश के संविधान, जनता का अधिकार, वंचितों का आरक्षण और बच्चों का भविष्य बचाने का चुनाव है।

Gaurav kushwaha
Published on: 7 May 2024 11:03 PM IST (Updated on: 8 May 2024 9:27 AM IST)
Jhansi News
X

Jhansi News (Pic:Newstrack)

Jhansi News: कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने आज इंडिया गठबंधन की समन्वय बैठक लोकसभा क्षेत्र झांसी में कांग्रेस और सपा व आप पार्टी, बुन्देलखण्ड क्रांति दल, शिवसेना, जनअधिकार पार्टी, कमयूनिशट पार्टी अन्य सहयोगी दलों के नेताओं & कार्यकर्ताओं के साथ की और इंडिया गठबन्धन के प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को जिताने के लिए सामूहिक प्रयास के साथ जीत के महत्तवपूर्ण टिप्स (सुझाव) दिए, कांग्रेस महासचिव ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश के लोकतंत्र को बचाने व देश की एकता भाईचारा के लिए 4000 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा और 6700 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उद्देश्य देश में भाईचारा, संविधान रक्षा और लोगों को न्याय मिलने के उद्देश्य को मज़बूत करने की अपील की।

गठबंधन की सरकार बनते ही ‘‘अग्निपथ योजना’’ होगी रद्द

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडे ने आज लोकसभा झांसी में 46 वीं समन्वय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव देश के संविधान, जनता का अधिकार, वंचितों का आरक्षण और बच्चों का भविष्य बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी एवं महंगाई के खिलाफ जनता इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस सपा, आप के नेताओं कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार में किसानों के खिलाफ तीन काले क्रूर कृषि कानून लाये गये थे, उन काले कानूनों के विरोध में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व मे विरोध किया गया जिस पर भाजपा सरकार को उन काले कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा। वहीं घोषणा की कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही ‘‘अग्निपथ योजना’’ को तुरंत रद्द कर पुरानी स्थायी भर्ती प्रक्रिया फिर से लागू करायेगी।

बेरोजगारी बढ़ गई सरकार सिर्फ भाषणबाजी करती

अविनाश पांडे ने कहा कि भाजपा को जनता के मुद्दों से कोई मतलब नही, इसीलिए बेरोजगारी बढ़ गई सरकार सिर्फ भाषणबाजी करती रही,जनता बीजेपी की असलियत जान चुकी है 2024 में कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएगी। महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि मोदी सरकार 10 साल की एक उपलब्धि नही बता पा रही, आज जनता भाजपा को हरा रही है, इसलिए बीजेपी नेता हताश होकर उलूल जुलूल, जिनका जनता से कोई मतलब नहीं, बयान दे रहे हैं। पांडे ने कहा कि कांग्रेस और सपा व आप पार्टी एवम अन्य गठबंधन के सहयोगी राजनैतिक दलों के नेताओं एवं कार्यक्रताओं से इंडिया गठबन्धन प्रत्याशी को जिताने के लिए दिन रात जुट जाने की अपील की।

भाजपा अपराधियों, भ्रष्टाचारियों के साथ

महासचिव अविनाश पांडे ने समन्वय बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार को जनता के मुद्दो से कोई लेना देना नहीं है, किसान परेशान है लेकिन सरकार सिर्फ एक दो उद्योगपति मित्रों के लिए काम करती रही। नौजवान नौकरी के लिए भटकता रहा लेकिन बीजेपी ने कोई सुध नही ली, केंद्र सरकार में नौकरी खाली पड़ी रहीं भर्ती नही की, कि 2024 में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने जा रही है। अविनाश पांडे ने कहा कि बीजेपी का 400 सीटों का नारा संविधान बदलकर कर दलितों पिछड़ों के आरक्षण को समाप्त करने की तैयारी है, यह चुनाव संविधान, जनता का अधिकार, वंचितों का आरक्षण और बच्चों का भविष्य बचाने का चुनाव है।

यह लोग रहे शामिल

समन्वय बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे के संबोधित करने के साथ पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी और अन्य नेताओ ने संबोधित किया। पत्रकार वार्ता कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव दरियाबादी, सुधांशु त्रिपाठी, प्रेम नारायण पाल, नरेश कटियार, सुरेंद्र सिंह सरसेला, उर्मिला सोनकर, प्रतिभा अटल पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल रॉय, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, मनीराम कुशवाहा, बलवंत सिंह राजपूत, बृजराज अहिरवार, चंद्रप्रकाश, दिनेश सिंह, गजराज अहिरवार, राजपाल सिंह बुंदेला,जे.पी.पांडे, तनवीर आलम, बृजेंद्र सिंह यादव जिला कांग्रेस अध्यक्ष व सपा नेता, नेपाल सिंह यादव, जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह परीक्षा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन अधिवक्ता विवेक बाजपेई ने और आभार शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने व्यक्त किया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!