Jhansi News: स्वच्छता और जल संरक्षण की मुहिम को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

Jhansi News: केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र कुमार तिवारी ने अपने अध्यक्षी उद्भोषण में कहा कि भूमिगत जल का विवेक सम्मत उपयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि भूजल, पृथ्वी पर जल का प्रमुख स्रोत है।

Gaurav kushwaha
Published on: 2 July 2024 9:52 PM IST
Jhansi News
X

Jhansi News (Pic: Newstrack)

Jhansi News: जिला जनकल्याण महासमिति और रानी झांसी फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वच्छता एवं जल संरक्षण को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र कुमार तिवारी ने अपने अध्यक्षी उद्भोषण में कहा कि भूमिगत जल का विवेक सम्मत उपयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि भूजल, पृथ्वी पर जल का प्रमुख स्रोत है। मानव की विभिन्न गतिविधियों से इसका स्तर लगातार नीचे जा रहा है और प्रदूषित भी हो रहा है। इससे बचाव के लिए जागृति जरूरी है। भूजल का विवेकपूर्ण उपयोग और अभिवृद्धि का प्रयास हमें करना चाहिए। क्योंकि जल मानव जीवन का आवश्यक संसाधन है। जल पारिस्थितिक तन्त्र का महत्त्वपूर्ण घटक है। इससे विविध आवश्यकताओं की पूर्ति होती है। उन्होंने कहा कि आज स्वच्छता पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने प्रदूषित जल को शुद्ध करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

छोटे-छोटे उपायों को अपनाने से बचा सकते है जल

उन्होंने बताया कि जिला जनकल्याण महासमिति झांसी एवं रानी झांसी फाउंडेशन झांसी विगत कई वर्षों स्वच्छता,पर्यावरण एवं जल संरक्षण को लेकर जन चेतना जगाने का कार्य कर रही है। इसी के अंतर्गत संस्था का एक अभियान "संकल्प -365" चल रहा जिसमें बुंदेलखंड के विभिन्न जनपदों से पांच लाख परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। जितेंद्र ने कहा कि जल संरक्षण के अभाव में हम प्रदूषित जल उपयोग के लिए मजबूर हैं जिसका खामियाजा हमें जल जनित रोग, टाइफाइड बुखार, दस्त, आदि जैसे विभिन्न रोगों से लड़ने में करना पड़ता है। बिल्कुल छोटे छोटे उपायों को अपनाने से हम जल बचा सकते हैं। अपने नल को खुला न रहने दें की अपील करते हुए कहा कि इससे हम बड़ी मात्रा में पानी को आसानी से बचा सकते हैं। हम प्राकृतिक जल स्त्रोतों के प्रति इतने लापरवाह और उदासीन हो गये हैं कि देखते- देखते ही हमने इन्हें नष्ट कर दिया है, जिसका परिणाम आज भोग रहे हैं। कुंओ और तालाबों को हमने कचरा घर बना दिया है। अक्सर लोग प्रतिबंधित पालीथिन प्लास्टिक मे कचरा भरकर कुओं और नहरों में फेंक देते हैं।

यह लोग रहे मौजूद

अंत में सभी ने एक पौधा अपने दिवंगत परिजनों,नाते रिश्तेदारों और मित्रों के नाम लगाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य रुप से अशोक मिश्रा, सृजन तिवारी,दिलीप, कालीचरण, अतुल रायकवार, नितिन धानुक, सतेंद्र कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!