TRENDING TAGS :
Jhansi News: हाइवे पर फिल्मी स्टाइल में फायरिंग, गाड़ी पलटी, तीन लोगों को पीटकर किया घायल
Jhansi News: पीछे से बारह से ज्यादा दबंग कार और बाइकों पर सवार होकर आए और उनकी कार का पीछा करने लगे। कई बार बीच बीच में ओवर टेक किया और असलहा लहराकर धमकाने लगे।
Jhansi News
Jhansi News: झांसी-कानपुर हाइवे पर काफी देर तक फिल्मी स्टाइल में फायरिंग होती रही। कार सवार युवकों ने फायरिंग कर ओवर टेक किया। जैसे ही दूसरी गाड़ी पलटी तो दबंगों ने उसमें सवार लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
चिरगांव थाना क्षेत्र के वेदीपुरा निवासी अभिषेक पुरोहित ने थाने में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि आज वह अपने साथी रूपेश पुरोहित, वेद प्रकाश बुंदेला के साथ चार पहिया गाड़ी से झांसी स्थित स्वास्तिक सिटी कार्यालय जा रहा थे। जैसे ही वह लोग कानपुर राजमार्ग स्थित चिरगांव मैन रोड पर पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे। तभी पीछे से बारह से ज्यादा दबंग कार और बाइकों पर सवार होकर आए और उनकी कार का पीछा करने लगे। कई बार बीच बीच में ओवर टेक किया और असलहा लहराकर धमकाने लगे। कुछ दूर चलने के बाद गाड़ी ओवर टेक करने पर उसकी कार पलट गई। तभी सभी दबंगों ने उन्हे घेर लिया। अभिषेक का आरोप है कि दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट की।
यही नहीं, आतंक फैलाते हुए हवाई फायरिंग की। बाद में दबंग उन्हें घायलअवस्था में छोड़कर भाग गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। उधऱ, महेन्द्र कुशवाहा उर्फ सोनू पुत्र घनाराम निवासी ग्राम मिरौना थाना चिरगांव की तहरीर पर अभिषेक पुरोहित, रुपेश पुरोहित निवासी वेदीपुरा थाना चिरगांव व ज्योति प्रसाद बुन्देला निवासी ग्राम ककवारा थाना मऊरानीपुर के खिलाफ धारा 191 (2) /281/ 125 (बी)/ 115(2)/ 324(4)/ 329(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष अभिषेक पुरोहित की तहरीर पर सोनू कुशवाहा और दिनेश कुशवाहा के खिलाफ धारा 191(2)/ 281/ 131/ 125बी बीएनएस पंजीकृत किया गया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!