TRENDING TAGS :
Ayodhya News: अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु की मौत
Ayodhya News : अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु प्रसाद काउंटर के पास गिरकर बेहोश हो गई। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उस महिला को स्थानीय श्रीराम अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Ayodhya News : अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि वह प्रसाद काउंटर के बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे स्थानीय श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बता दें कि एक दिन पहले भी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक, महिला श्रद्धालु की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है, यह घटना आज सुबह करीब 11 बजे की है। घटना के बाद रेडियो अधिकारी अर्जुन यादव ने पीड़ित महिला को श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की ओर से महिला की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
एक दिन पहले भी श्रद्वालु की हुई थी मौत
बता दें कि उत्तराखंड देहरादून निवासी जगदीश सिंह रावत (80) पुत्र प्रताप सिंह अपने बेटे और बेटी व अन्य परिवरीजनों के साथ 28 अप्रैल, 2024 को हनुमानगढ़ी दर्शन के लिए आए थे, जहां दोपहर लगभग 1:30 बजे उनके सीने में अचानक तेज दर्द हुआ हुई, इसके वह बेहोश होकर गिर पड़े।
पुलिस कर्मियाें ने उन्हें तत्काल श्री राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों ने बताया गया कि वे दर्शन की अभिलाषा में खाली पेट थे, उन्होंने कुछ खाया नहीं था।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!