TRENDING TAGS :
Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली गयी भव्य शिव बारात
Jhansi News: शिव-बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु हर-हर महादेव, बम-बम भोले का उद्घोष करते हुए मढ़िया महादेव मन्दिर पहुँचे एवं शिवजी का अभिषेक किया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ सिर पर कलश रखकर बारात में सम्मिलित हुई।
Jhansi News (Pic:Newstrack)
Jhansi News: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर विधायक रवि शर्मा के नेतृत्व में महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल एवं भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। भव्य शिव बारात मुरली मनोहर मन्दिर, बड़ा बाज़ार, झाँसी से प्रारम्भ होकर बड़ा बाज़ार, मालिन चौराहा, जवाहर चौक, मानिक चौक, सिन्धी तिराहा, रानी महल, मिनर्वा चौराहा, सैंयर गेट होते हुए मढिया महादेव मन्दिर पहुंची। इस बार मढ़िया मंदिर के लिए कचहरी मार्ग पर स्थित नवीन मार्ग से बारात का प्रवेश हुआ। उक्त नवीन द्वार को फूल मालाओं से सजाकर कर तैयार किया गया था जो आकर्षण का केन्द्र रहा। प्राचीनतम मढ़िया महादेव मन्दिर, झाँसी की ऐतिहासिक धरोहर एवं हिन्दू आस्था का प्रमुख केन्द्र बन गया है।
शिव-बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु हर-हर महादेव, बम-बम भोले का उद्घोष करते हुए मढ़िया महादेव मन्दिर पहुँचे एवं शिवजी का अभिषेक किया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ सिर पर कलश रखकर बारात में सम्मिलित हुई, गाजे-बाजे डीजे, ढ़ोल नगाड़ों के साथ परम्परागत वाद्य यंत्र रमतूला, तांसों का विशेष आकर्षण रहा और शिव बारात का स्वरूप नयानाभिराम रहा। नगर के प्रमुख मार्गों से युवाओं की टोलियों का नाच-गा कर निकलना वातावरण को शिवमय बना दिया। बारात के साथ नगर विधायक रवि शर्मा एवं सांसद अनुराग शर्मा सैकड़ों श्रृद्धालुओं के साथ सिरपर पगड़ी पहने भगवान शिव जी की बारात में चलते जा रहे थे। शिवजी की बारात का विभिन्न समाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
यहां-यहां पर किया गया स्वागत
मालिनों के चौराहे पर वीरू कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा एवं कोछाभांवर पार्षद, बड़ाबाजार व्यापार मंडल सहित मालियों ने भाव-विभोर होकर पुष्पवर्षा की, जैसे-जैसे बारात आगे बढ़ती जा रही थी, उसी प्रकार शिवजी के बारातियों का स्वागत किया जा रहा था। मानिकचौक व्यापार मंडल, श्रीमती ममता लश्करी के नेतृत्व में साहू समाज, पंकज राय, अम्मा जी की धर्मशाला पर हरीश हसानी के नेतृत्व में सिंधी समाज, थोक व्यापार मंडल के जीतू सोनी, कंचन आहूजा, ऊषा सेन, मिनर्वा चौराहे पर शिव सेना से संजीव तिवारी की टीम ने, खटीक समाज, कोष्टा समाज, राष्ट्रीय बजरंग दल के किशोरी तिवारी, रानी महल पर जय बुन्देलखण्ड व्यापार मंडल राय समाज, मिनर्वा के पास उ0प्र0 व्यापार मंडल, महिला व्यापार मंडल, झोकनबाग व्यापार मंडल, पचौरी मंदिर पर विनीत पचौरी, कर्मयोगी संस्था के अध्यक्ष संतोष गौड़, सैंयर गेट व्यापार मंडल के इरफान खान, संतोषी माता मंदिर के पुजारी, हरदौल मंदिर पर दीपचन्द्र कुशवाहा एवं शोभा कुशवाहा, सैंयर गेट के पास असलम शेर के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने फूलों की वर्षा कर अद्भुत स्वागत किया गया।
शिव बारात में यह लोग रहें शामिल
शिव बारात में सांसद अनुराग शर्मा, श्रीमती पूनम शर्मा, नगर विधायक रवि शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा, अंचल अड़जरिया, विनोद अवस्थी, जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार, उपसभापति श्रीमती सुशीला गोकुल दुबे, अभिषेक भार्गव, भुवनेश कुशवाहा, पियूष रावत, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कमल सहगल, सौरभ मिश्रा, पिछड़ावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुशवाहा, सनी वर्मा, अतुल मिश्रा, सतीश कुशवाहा, वीरू कुशवाहा, संजय पटवारी व्यापारी नेता, सियाशरण चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन, निर्मल कुशवाहा, अमित साहू, राकेश पलया, संतराम पेन्टर, मनमोहन गेंडा, विवेक दत्त स्वामी, कुनाल सूरी, सभासद अनूप सहगल, उमाशंकर राय, पप्पू यादव, भरत सेन, लखन कुशवाहा, सुनील नैनवानी, श्रीमती रमा, अनिल पाठक हल्ले, बालकिशन कुशवाहा, मुकेश सहगल, मुकेश सोनी, अनिल सोनी, नीता अवस्थी, चन्द्रा शिवहरे, कुसुम कुशवाहा, नीलम सकरैया, कंचन आहूजा, धीरा रायकवार, चित्रा सिंह, गिरजा तिवारी, हर्ष गोस्वामी पार्षद, पूर्व पार्षद संजय राजपूत, सुरेश मनकानी आदि लोग शामिल रहे।
शिवरात्रि के पावन पर्व पर राजा बाबा भोलेनाथ की निकली बारात
श्री महाकालेश्वर राजा बाबा सेवा समिति के तत्वाधान में बाहर बड़ा गांव गेट स्थित श्री महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर से शिवरात्रि के पावन पर पर राजा बाबा भोलेनाथ की बारात का शुभारंभ मनीष शिवहरे एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन की आतिथ्य में किया गया। अतिथियों ने भगवान राजा बाबा भोलेनाथ का तिलक पूजन कर आरती की शोभा यात्रा बारात का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया बारात में कलश धारण किए 501 महिलाएं पीले वस्त्र में चल रही थी तथा बागी पर गणेश जी ब्रह्मा विष्णु राजा महाराजा भूत प्रेत के स्वरूप आम जनमानस में शोभा मन लग रहे थे बैंड बाजों की शिव भजन धार्मिक गीतों के साथ ढोल नगाड़े के साथ बागी पर दूल्हा बनेमहाकालेश्वर राजा बाबा एवं नदी के साथ विराजमान थे बारात मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करती हुई यथा स्थान पर टीका कर विवाह की रस्म संपन्न हुई। इस अवसर पर अजीत राय, संजीव दुबे, रवि त्रिपाठी, राजेश पुरोहित, विशाल गुप्ता, सुरेश कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


