Jhansi News: शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची महिला ने खाया विषाक्त, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Jhansi News: पति ने महिला को घर से निकाल दिया था, वह अपने दो बेटियों को लेकर न्याय के लिए गुहार लगा रही है, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। आज महिला डीएम के यहां शिकायत करने आई थी।

B.K Kushwaha
Published on: 22 July 2023 11:21 PM IST
Jhansi News: शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची महिला ने खाया विषाक्त, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
X
शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची महिला ने खाया विषाक्त: Photo- Social Media

Jhansi News: शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची एक महिला ने विषाक्त खा लिया। यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उसे उठाकर जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे अपने साथ नहीं रख रहा है जिसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने शिकायत को गम्भीरता से नहीं लिया। जिस कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा।

कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी कालोनी में रहने वाली रुबी यादव के भाई रोहित ने बताया कि उसकी बहन रुबी का मायका गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम पठा में है। रुबी की शादी वर्ष 2018 में राम प्रसाद के साथ हुई थी। राम प्रसाद बजाज फाइनेंस कम्पनी में काम करता है। शादी के बाद रुबी ने दो लड़कियों को जन्म दिया। रोहित का आरोप है कि लड़कियां पैदा होने पर उसका पति और ससुरालीजन उससे नाराज रहते थे।

कई बार तो मामला थाने तक पहुंच गया। जहां समझौता भी हुआ। लेकिन कुछ माह पहले राम प्रसाद ने रुबी को घर से निकाल दिया था। जिस कारण रुबी अपने मामा के घर उजयान में रहने लगी थी। इधर राम प्रयाद ने रुबी और मामा के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसको लेकर रुबी शहर कोतवाली पहुंची थी। जहां उसकी शिकायत को पुलिस गम्भीरता से नहीं लेकर रही थी। वह कभी थाने तो कभी अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी। लेकिन उसे न्याय नहीं मिल रहा था। शनिवार की सुबह रुबी अपनी दोनों लड़कियों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची थी। जहां उसने विषाक्त खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के हांथ पैर फूल गए। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

मैस के कर्मचारी की मौत-

मेडिकल कालेज के मैस के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

नवाबाद थाना क्षेत्र के कुम्हार का कुआं में रहने वाला हनी जोशी मेडिकल कालेज के मैस में कर्मचारी था। परिजनों और रिश्तेदारों के अनुसार रात्रि में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। यह देख आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसने या तो शराब अधिक पी ली या फिर विषाक्त खाया है। अभी उसका इलाज ही चल रहा था कि तभी उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

सड़क हादसे में महिला की मौत-

सड़क किनारे खड़े बाइक सवार दम्पति को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौत हो गई। जबकि पति समेत तीन घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदा में रहने वाली मुन्नी देवी के घुटनों में दर्द रहता था। जिसका इलाज कराने के लिए विगत दिवस वह अपने पति बृजपाल के साथ गुरसरांय गई थी। दवा लेने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में सिद्धबाबा मंदिर के पास बृजपाल बीड़ी-गुटखा की दुकान पर खड़ा हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें मुन्नी देवी और बृजपाल समेत दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गम्भीर होने पर मुन्नी देवी को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

B.K Kushwaha

B.K Kushwaha

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!