TRENDING TAGS :
Jhansi News: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, काफी दिनों से चल रही थी बीमार
Jhansi News: वह पशुओं का चारा काट कर घर आई। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद लालता प्रसाद पाल घर आय़ा तो देखा कि उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी फांसी के फंदे पर लटक रही है।
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, काफी दिनों से चल रही थी बीमार: Photo- Newstrack
Jhansi News: उत्तर प्रदेश के जनपद झांसी के पूंछ थाना ग्राम फतेहपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका काफी दिनों से बीमार चल रही थी। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में लालता प्रसाद पाल परिवार समेत रहता है। लालता प्रसाद की पत्नी लक्ष्मी पाल रविवार की सुबह जानवरों का गोबर डालने के लिए गई थी। कुछ देर बाद वह खेतों पर चारा काटने गई थी। वह पशुओं का चारा काट कर घर आ गई। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई।
बाद में पता नहीं चला। कुछ देर बाद लालता प्रसाद पाल घर आय़ा तो देखा कि उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी फांसी के फंदे पर लटक रही है। इस पर लालता पाल ने शोर मचाया तो मोहल्लावासी इकट्ठा हो गए।
डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया
आनन - फाऩन में हसिया से रस्सी को काटा गया और एक प्राइवेट वाहन से अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के जेठ सुगर पाल ने बताया कि वह परिवार में चार भाई हैं, वह सबसे बड़ा है। उससे छोटा माता प्रसाद , हरचरण तथा सबसे छोटा भाई लालता प्रसाद है। जिसका विवाह 25 वर्ष पूर्व अनीता के साथ संपन्न हुआ था। अनीता की दो संताने हैं, 22 बर्ष का पुत्र पर्वत पाल तथा 18 बर्ष की पुत्री छाया है। दोनों की अभी शादी भी नहीं हुई है। लेकिन बीमारी के चलते सात साल पहले अनीता की मौत हो चुकी है।
अनीता की मौत होने के बाद एक वर्ष पहले ही मध्य प्रदेश जिला दतिया थाना पंडोखर के ग्राम भेतपुरा निवासी लक्ष्मी से उनके छोटे भाई लालता प्रसाद ने दूसरी शादी की थी। जिसकी कोई संतान भी अभी नही हुई थी। वहीं, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गोपीनाथ सोनी ने बताया कि एक महिला के आत्महत्या की है।
इस मामले में जांच की गई तो तध्य सामने आए हैं कि मृतका की शादी 15 साल पहले किसी अन्य व्यक्ति से हुई थी। 6-7 साल पहले उसके पति ने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!