Jhansi News: मां वैष्णोदेवी के दर्शन कर लौटा युवक, घर में लगा ली फाँसी

Jhansi News: परिजनों ने बताया कि रात्रि में सभी ने भोजन किया और फिर सोने चले गए। गौतम भी अपने कमरे में सोने चला गया। रोज की तरह तड़के सुबह गौतम के पिता रमेश उठे तो उन्होंने देखा कि गौतम साड़ी से फांसी पर लटक रहा था। यह देख उनके होश उड़ गए।

B.K Kushwaha
Published on: 15 Sept 2023 9:49 PM IST
Jhansi News
X

मृतक युवक की फाइल फोटो(Pic:Newstrack)

Jhansi News: न जाने ऐसा मन में क्या चल रहा था कि जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और 22 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। फांसी पर लटका देख पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मी गेट अंदर गौरव प्रजापति परिवार समेत रहता था। वह मिठाई की दुकान चलाता है। उसकी दुकान शांतिभवन के पास है। परिजनों के मुताबिक गौतम दो भाई और एक बहन है, साथ ही वह अविवाहित था। एक दिन पहले वह वैष्णों देवी के दर्शन करने के बाद वापस आया था।

परिजनों ने बताया कि रात्रि में सभी ने भोजन किया और फिर सोने चले गए। गौतम भी अपने कमरे में सोने चला गया। रोज की तरह तड़के सुबह गौतम के पिता रमेश उठे तो उन्होंने देखा कि गौतम साड़ी से फांसी पर लटक रहा था। यह देख उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना परिजनों और थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी पर लटक रहे शव को नीचे उतारा। इसके बाद परिजनों से पूछताछ की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मृत्यु के बाद महिला के चरित्र पर उठे सवाल

विगत दिवस एक महिला ने विषाक्त खा लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। मरने के बाद पति ने महिला के चरित्र को खराब बताया है। महिला और उसके पति की यह दूसरी शादी थी। पति का आरोप है कि दूसरी शादी के बाद भी पत्नी रात में छिप-छिपकर दूसरों से मोबाइल पर बात करती थी। उसे रंगेहांथ पकड़ भी लिया था। इसके बाद उसकी पिटाई भी की थी। आशंका है कि इसी कारण उसने यह कदम उठाया है। वहीं मायके वालों का कहना है कि मृतका का पति भी रेप के आरोप में जेल जा चुका है। मालूम हो कि विगत दिवस समथर थाना क्षेत्र में एक महिला की विषाक्त खाने से मौत हो गई थी। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया था। जहां मृतका के पिता और अन्य मायके वाले आज पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद अब पति ने मृतका के चरित्र को खराब बताया है।


मृतका के पिता का है यह कहना

मृतका के पिता का कहना है उसकी बेटी की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले उसने अपनी बेटी की शादी मध्य प्रदेश के दतिया जिले में की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसकी बेटी ने पहले पति को छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने बेटी की दूसरी शादी समथर थाना क्षेत्र में की थी। शादी से उसके दो बच्चे हैं। 15 तारीख को उसकी बेटी का फोन आया कि उसका दूसरा पति उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता है। यहां तक कि उसे निर्वस्त्र कर भी पीटा गया। जब उन्होंने अपने दामाद से इसकी जानकारी की तो उन्होंने बताया कि मृतका फोन पर किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है। जिसे उसने रंगे हाथ पकड़ लिया है। इस पर पिता ने कहा कि यदि उनकी बेटी उन्हें गलत लगती है तो वह उनके पास छोड़ दें। उन्हें क्या पता था कि उनके आने से पहले ही उनकी बेटी मौत को गले लगा लेगी। शादी के बाद पता चला कि उसकी बेटी के पति पर दूसरी महिला से रेप का आरोप है। जिसके आरोप में वह जेल भी जा चुका है। अभी वह जेल से छूटकर वापस आया है और उसने बेटी को मार दिया।

मृतका के पति का कहना है यह

मृतका के पति का कहना है कि पहले पति से अलग होने के बाद से उसकी पत्नी के दूसरों से सम्बंध थे। जिसे उससे छिपाया गया था। शादी के बाद उसे गांव की एक महिला ने रेप के आरोप में फंसाकर जेल भिजवा दिया था। लौटकर जब वह घर आया तो रात्रि में उसे पता चला कि उसकी पत्नी दूसरों से बात करती है। जिस पर उसने अपनी पत्नी को एक थप्पड़ मारते हुए पूरी कहानी की जानकारी ली। जिस पर उसने अपने ससुर को इसके बारे में बताया। लेकिन उसके ससुर नहीं आए। उसे आशंका है कि इसी से रंगेहाथ पकड़े जाने से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है।


धोखे से पहले मां को पड़ोस के घर भेजा और फिर लगा ली फांसी

नवाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मरने से पहले उसने पहले धोखे से अपनी मां को पड़ोस के घर भेजा और फिर यह कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। नवाबाद थाना क्षेत्र के खुशीपुरा मोहल्ले में नरेश शाक्या परिवार मसेत रहता था। वह पेंटर का काम करता था। पहले वह जयपुर में काम करता था। जयपुर से आने के बाद वह गुरसरांय में काम करता है। कई वर्ष पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। विगत दिवस एक बेटा जयपुर अपनी ससुराल गया था जबकि दूसरा काम पर गया था। जब वह घर आया तो उसने अपनी मां को धोखे से पड़ोस के घर भेज दिया। बस इसी मौके का लाभ उठाकर उसने घर में फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!