TRENDING TAGS :
Jhansi News: युग सृजेता समारोह पर निकाली गई युवा क्रांति रैली
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित युग सृजेता समारोह के प्रथम दिवस युवा क्रांति रैली निकाली गई।
Jhansi News: युग सृजेता समारोह के शुभारंभ पर क्रांति रैली के साथ महारानी लक्ष्मी बाई पैरामेडिकल कॉलेज परिसर में हुआ। जिसमें सैकड़ो गायत्री परिजन पीत वस्त्र धारण किए हुए अनुशासन में चल रहे थे। ऐसा लग रहा था ,मानो कैंपस में बसंत सरिता बह रही हो। जिसने भी रैली को देखा, एक टक देखता ही रहा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित युग सृजेता समारोह के प्रथम दिवस युवा क्रांति रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ शांतिकुंज के उत्तर जोन प्रभारी नरेन्द ठाकुर एवं युवा प्रकोष्ठ के सह प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने किया।
युवाओं को कार्यक्रम में आने का आव्हान करते हुए कहा कि युवाओं में देश को बदलने की अपार क्षमता है। केवल इनकी ऊर्जा को निखारने करने जरूरत है। रैली में श्रद्धा साहू एवं चंदा तिवारी ने प्रज्ञा गीत के माध्यम से युवाओं में जोश भरते हुए रैली का संचालन किया। सभी परिजन हम सुधरेंगे -युग सुधरेगा , हम बदलेंगे -युग बदलेगा जैसे गगन भेदी नारे लगाते हुए रैली में चल रहे थे। महिलाएं शंख मजीरे बजाते एवं भजन गातीं हुई चल रही थीं। क्रांति रैली में मोहन बिहारी द्विवेदी , हरिश्चंद्र जायसवाल, आरसी पस्तोर, आशीष मौर्या, श्रवण तिवारी , राजकुमार साहू, सूरज प्रसाद साहू, भूपेंद्र कुमार पाठक, अनुपम गुप्ता, किरन श्रीवास्तव, एपी सिंह, रामस्वरूप लोधी, भागीरथ कुशवाहा, रोहिनी दांगी, पुष्पा शिवहरे, शोभा खरे, वैष्णवी, पंकज भारद्वाज, क्रांति ,पिस्ता कुशवाहा आदि शामिल रहे।
आज भी पूरे दिन अन्य जनपदों से आने वाले गायत्री परिजनों का क्रम बराबर चलता रहा। लगभग 2 हजार से अधिक कार्यकर्ता आ चुके हैं। जिनको विभिन्न सेक्टरों में ठहराया गया है। महिला कार्यकर्ताओं को महारानी लक्ष्मीबाई सेक्टर में अलग से ठहरने की व्यवस्था की गई है। मीडिया प्रभारी डॉ. अचल सिंह चिरार ने बताया कि 2 दिसंबर की शाम 6 बजे संस्कृतिक संध्या में एक शाम युवाओं के नाम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
वीरांगना लक्ष्मीबाई के प्रपौत्र अरुण राव नेवालकर एवं उनके पुत्र योगेश राव नेवालकर ने पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के जीवन एवं उनके साहित्य पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में गायत्री परिवार की सप्त क्रांतियां एवं आंदोलन को प्रदर्शित करने के साथ-साथ आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी, पर्यावरण, जल संरक्षण, व्यसन मुक्ति एवं कुरीति उन्मूलन आदि के चित्रों को लगाया गया है। इस मौके पर नगर निगम के महापौर बिहारी लाल आर्य, वैभव तिवारी, एसके गोयल, डॉ. सुनील पांडे, संजय राष्ट्रवादी, प्रदीप तिवारी, प्रवीन शर्मा, हरिकृष्ण पुरोहित, गोपाल शर्मा आदि गायत्री परिजन उपस्थित रहे।