VIDEO: कैलाश हॉस्टल में गर्ल्स संग मस्ती करता वार्डेन का बेटा

Admin
Published on: 13 March 2016 11:27 PM IST
VIDEO: कैलाश हॉस्टल में गर्ल्स संग मस्ती करता वार्डेन का बेटा
X

लखनऊ: लखनऊ यूनिवर्सिटी के कैलाश गर्ल्स हॉस्टल की वार्डेन और उनके बेटे उत्कर्ष पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। यह आरोप हॉस्टल में रह रही लड़कियों ने रविवार एक प्रेस कांफ्रेंस कर लगाएं। उन्होंने बताया कि उत्कर्ष हॉस्टल की लड़कियों के साथ होली खेलता है। इस बाबत उन्होंने मीडिया को एक वीडियो भी दिखाया जिसमें उत्कर्ष लड़कियों के साथ पानी के बौछारों में अश्लील गानों पर डांस करते दिख रहा है।

हालांकि कुछ लडकियां वार्डेन के बचाव में भी दिखाई दे रही हैं। ये लड़कियां कैलाश हॉस्टल में किसी भी अनैतिक गतिविधि न होने की बात कर रही हैं।

वार्डेन पर लगाए ये भी आरोप

-वार्डन लड़कियों से अनैतिक वसूली करती हैं।

-वार्डन ने उड़ान फेस्ट के दौरान लड़कियों के अंडरगारमेंटस तक चेक किया।

-गर्ल्स ने वार्डन पर अवैध वसूली, मेस में खराब खाना और देर रात तक पार्टियां करने का आरोप लगाया है।

-इसके साथ ही लड़कियों ने बताया कि जब गर्ल्स हास्टल में किसी भी मेल के घुसने पर मनाही है तो कैसे उनका बेटा उत्कर्ष लड़कियों के साथ होली खेल सकता है।

-वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे उत्कर्ष लड़कियों के साथ होली खेलते हुए अश्लील गानों पर डांस कर रहा है।

-इसके अलावा गर्ल्स ने आरोप लगाया कि वार्डन उनकी फीस की रसीद नहीं देती हैं।

-वार्डेन पर फर्जी नाम से कर्मचारियों की इंट्री करके यूनिवर्सटी के पैसे से अपनी जेब भरने के भी आरोप लगे।

लड़कियों ने पहले भी की थी शिकायत

-लड़कियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने इस आरोपों को लेकर पहले भी शिकायत की थी।

उन्होंने 15 मई 2014 को तत्कालीन राज्यपाल बीएल जोशी को सारी शिकायतें लिखित रूप से सबूत के साथ भेजीं थी।

-लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

-कैलाश हॉस्टल की लड़कियों ने शोषण से तंग आकर समाजवादी छात्रसभा को सभी साक्ष्यों के साथ 6 मार्च 2015 को पत्र लिखा और मदद की गुहार लगाई।

lu

रविवार को समाजवादी छात्रसभा ने भी खोला वार्डेन के खिलाफ मोर्चा

-समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह देव और अनिल यादव समेत तमाम नेताओं ने इस मुददे पर वाइस चांसलर को घेरा और शीला मिश्रा को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की।

वार्डेन के सपोर्ट में लड़कियों ने किया था प्रदर्शन

-बीते दिनों भी यह बात मीडिया में आई थी।

-बीते शनिवार को कुछ लड़कियों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया।

-उन्होंने मीडिया मुर्दाबाद के नारे तक लगाए।

रविवार को वाइस चांसलर से मिला समाजवादी छात्रसंघ

-समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश महासचिव दिग्विजय सिंह देव ने वाइस चांसलर एसबी निमसे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक शीला मिश्रा को सस्पेंड करने की मांग की है।

-ऐसा न होने पर उन्होंने एक बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।

-वाइस चांसलर एसबी निमसे ने बताया कि पूरे मामले की सघन जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है।

-इसकी जांच के बाद ही ठोस कार्रवाई की जाएगी।

-किसी भी हाल में यूनिवर्सटी के माहौल को शांत रखा जायेगा।

Admin

Admin

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!