Kannauj News: कन्नौज में गैस सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा, 11 लोग हुए घायल 5 की हालत गंभीर

Kannauj News: ग्राम पनियारेपुर्वा निवासी शंभू के यहां घर में खाना बनाते समय सिलेंडर लीकेज हो गया। जैसे ही घर के लोगों ने सिलेंडर खोलने की कोशिश की तो सिलेंडर धमाके के साथ फट गया।

Pankaj Srivastava
Published on: 3 Nov 2024 9:51 PM IST (Updated on: 4 Nov 2024 10:47 AM IST)
Kannauj News ( Pic- News Track)
X

Kannauj News ( Pic- News Track)

Kannauj News: यूपी के कन्नौज जिले में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 11 लोग घायल हो गये। घायलों में 4 से 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से गंभीर रूप से घायलों को रिफर कर दिया गया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पनियारेपुर्वा निवासी शंभू के यहां घर में खाना बनाते समय सिलेंडर लीकेज हो गया। जैसे ही घर के लोगों ने सिलेंडर खोलने की कोशिश की तो सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। जिससे हादसे में एक ही परिवार के 11 लोग सिलेंडर की आग की चपेट में आकर घायल हो गये। सभी घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने 5 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रिफर कर दिया। घायल के परिजन नंद किशोर ने बताया कि घर में खाना बन रहा था तो सिलेंडर लीकेज हो गया, जिसमें लगभग 7-8 लोग घायल हुए है। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें तीन लोग की हालत गंभीर है। घायल बाल मुकुंद ने बताया कि सिलेंडर खोलने के चक्कर में वह लिकेज हो गया, उसी कारण हम घायल हो गये।

यह लोग हुए घायल

1. रेनू पत्नी आशीष उम्र 29 वर्ष

2. आकृति पुत्री सौरभ उम्र 21 वर्ष

3. पीहू पुत्री आशीष उम्र 2 साल

4. बाल मुकुंद पुत्र रामसिंह उम्र 26 वर्ष

5. लक्ष्य पुत्र आशीष उम्र 1 साल

6. हार्दिक पुत्र प्रमोद उम्र 3 साल

7. शम्भू पुत्र रामचन्द्र 59 वर्ष

8. अमरजीत पुत्र शम्भू उम्र 9 साल

9. अंकित पुत्र हरिश चन्द्र उम्र 11 वर्ष

10. बबली पत्नी बृजेश उम्र 30 वर्ष

11. लकी पुत्र मानसिंह उम्र 25 वर्ष

डाक्टर ने यह जानकारी

डाक्टर हरिमाधव ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि कोई कैंटीन का ठेकेदार है उससे जानकारी मिली है कि एक गैस सिलेंडर फटने से 10-11 लोग घायल हो गये है। जिसमें 4-5 सीरियस भी थे। उन सबका प्राइमरी मेडिकल कर दिया गया, कुछ को एडमिट भी किया गया है। यह घटना गैस सिलेंडर फटने से हुई। यह कन्नौज क्षेत्र में पनियारा गांव के है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!