TRENDING TAGS :
Loksabha Election 2024: "पाकिस्तान पहले कश्मीर मांग रहा था, लेकिन आज... " साक्षी महाराज
Kannauj News: साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश ने आजादी की लड़ाई लड़ी तो कांग्रेस नेता चाहते तो भगत सिंह और अशफाक उल्ला को फांसी से बचा सकते थे, लेकिन उनकी नियत ठीक नही थी।
BJP MP Sakshi Maharaj (Pic: Newstrack)
Kannauj News: कन्नौज जिले में रानी अवंतीबाई प्रतिमा की स्थापना समरोह कार्यक्रम में पहुंचे उन्नाव सांसद साक्षी जी महाराज ने कहा कि इस बार उन्नाव लोकसभा नम्बर एक पर आने वाली है। उन्होने कहा कि 2019 में चुनाव हुआ था, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें मिली थी। जिसमें वाराणसी से नरेन्द्र मोदी, गाजियाबाद से विमल बीके सिंह और तीसरे पर आपका भाई साक्षी जी महाराज तथा चौथे पर आशीष कुमार फतेहपुर सीकरी से। अब यह चारों लोग उत्तर प्रदेश में नम्बर एक पर रहेंगे। 2024 में उन्नाव इतिहास बनायेगा।
खत्म हुआ गुंडाराज- साक्षी महाराज
साक्षी महाराज ने कहा कि हमने परिवार वाद से संघर्ष किया है। सुब्रत पाठक, कैलाश राजपूत, असीम अरूण और अर्चना ने संघर्ष किया है। बड़ी मुश्किल से यहां पर गुण्डाराज खत्म हुआ है। आपने गुंडाराज नहीं देखा है क्या, हमने देखा है। आपने देखा कि अयोेध्या में परिंदा पैर नही मार सकता। जो राम का नहीं वह हमारे काम का नहीं। पहली बार हिंदू जागा, कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक यहां पर मोदी-मोदी सुनाई दे रहा है या जय श्रीराम सुनाई दे रहा है। चार सौ का आंकड़ा पार करके मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। किसी के बहकावे में न आना। मोदी है तो धारा 370 समाप्त हो गई। मोदी है 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन दिया जा रहा है।
कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश की आजादी की लड़ाई लड़ी गई तो कांग्रेस नेता चाहते तो भगत सिंह और अशफाक उल्ला को फांसी से बचा सकते थे, लेकिन उनकी नियत ठीक नही थी। अगर उस समय मोदी होता तो एक भी शहीद को फांसी नहीं होती और आज स्थित को समझना, पहले पाकिस्तान कश्मीर मांग रहा था आज चूं भी नही कर सकता। सारे विश्व में भारत का नाम कितना ऊॅंचा हो गया है।
नही खुलेगा सपा का खाता
उन्होनें कहा कि मेरे यहां सपा का खाता नहीं खुलेगा। जो कांग्रेस में थी वह सपा में आ गयी। इंडिया गठबंधन से लड़ रही है। जिसे हम घमंडिया गठबंधन कहते है। मेरे पास अभी ज्यादा समय नही है क्योंकि हमको अभी सीधा राजस्थान जाना है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


