Kannauj News: सपा ने आयोजिता किया PDA पखवाड़ा, किसानों, बेरोजगारों और सरकार की नीतियों पर हुई चर्चा

Kannauj News: कन्नौज जिले के जलालाबाद ब्लाक क्षेत्र के ग्राम जसपुरापुर सरैया में पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह बैठक समाजवादी पार्टी के पीडीए पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित की गई थी।

Pankaj Srivastava
Published on: 2 Feb 2025 7:44 PM IST
Kannauj News
X

 SP holds PDA pakhwada (Photo: Social Media)

Kannauj News: कन्नौज जिले के जलालाबाद ब्लाक क्षेत्र के ग्राम जसपुरापुर सरैया में पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह बैठक समाजवादी पार्टी के पीडीए पखवाड़ा अभियान के तहत आयोजित की गई थी। रविवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने की। उन्होंने बताया कि यह अभियान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाया जा रहा है।

पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनीकांत यादव ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। गौशालाएं तो बनी हैं, लेकिन वहां उचित व्यवस्था का अभाव है, जिससे आवारा पशु खेतों में घूमकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। पंचायत में मौजूद लोगों ने सरकार से इन बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग की।

वरिष्ठ सपा नेता यश कुमार दोहरे अंशुल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पीडीए समुदाय पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है और इसके चलते बाबा साहेब और नेताजी जैसे महापुरुषों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है और भाजपा सरकार इसका शोषण कर रही है।

विधानसभा प्रभारी नेमसिंह यादव ने पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समान अधिकार, शिक्षा का अधिकार और बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, भाजपा सरकार की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान है, जबकि वर्तमान सरकार इन समस्याओं के समाधान की बजाय इन्हें नजरअंदाज कर रही है। वरिष्ठ सपा नेता राजू यादव ने पीडीए की मजबूती पर जोर दिया और कहा कि पीडीए के एकजुट होने से वर्तमान सरकार को सत्ता से बेदखल किया जा सकता है। उन्होंने सभी से अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम का संचालन सुधीर कश्यप ने किया। कार्यक्रम में राजू यादव, रोहित कुशवाह, अजय कश्यप, बीपी यादव, नाजिम खान, मुकुट सिंग यादव, सोनू यादव, गुफरान समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!