विकास दुबे कांड: CM योगी ने अफसरों की बुलाई आपात बैठक, दिए ये सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई। कुख्यात अपराधी विकास दुबे की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर सीएम योगी ने नाराजगी जताई है।

Newstrack
Published on: 6 July 2020 11:10 PM IST
विकास दुबे कांड: CM योगी ने अफसरों की बुलाई आपात बैठक, दिए ये सख्त निर्देश
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस पर हमले को लेकर मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी कर रही है। अब इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई। कुख्यात अपराधी विकास दुबे की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने पर सीएम योगी ने नाराजगी जताई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि राजधानी लखनऊ से अधिकारियों को भेजकर भगोड़े विकास दुबे को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। इसके साथ ही सीएम योगी दो टूक कहा है कि कहा कि जब तक विकास दुबे पकड़ा ना जाए तब तक अधिकारी मुख्यालय न लौटकर आएं।

यह भी पढ़ें...UP सरकार ने ऐसे की 40 करोड़ की कमाई, जानकर हो जाएंगे हैरान

सोमवार को 4 दिन बीतने बाद भी अपराधी विकास दुबे का कोई सुराग न मिलने के कारण सीएम योगी ने अधिकारियों को तलब किया। मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में डीजीपी, अपर मुख्य सचिव गृह, एडीजी एलओ शामिल हुए।

यह भी पढ़ें...3 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत: हुआ भयानक हादसा, मौके पर ही तोड़ा दम

गौरतलब है कि कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर भागे विकास दुबे की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। गैंगस्टर की तलाश में 40 थानों को पुलिस फोर्स, एसटीएफ और कई बड़े अधिकारी जुटे हैं।

यह भी पढ़ें...कानपुर मुठभेड़ कांड: अब फंसा ये बड़ा अधिकारी, पुलिस करेगी इनकी जांच

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विकास दुबे उत्तर प्रदेश से बाहर भाग गया है। यूपी पुलिस ने मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस से मदद मांगी है। यह भी कहा जा रहा है कि कानपुर कांड के बाद से विकास दुबे ने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया है।

Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!