Kanpur Election Seat Survey: कानपुर जिला की रिपोर्ट

Kanpur Seat Ki ki Puri Jankari in Hindi: कानपुर जिला ब्राह्मण, मुस्लिम, चमार, वैश्य, यादव, राजपूत, कुर्मी, कायस्थ, कुशवाहा, सिंधी व् पंजाबी एवं अन्य जातियां बाहुल्य हैं.

Network
Newstrack Network
Published on: 22 Oct 2024 3:34 PM GMT
Kanpur Seat Ki ki Puri Jankari in Hindi
X

Kanpur Seat Ki ki Puri Jankari in Hindi

Kanpur Seat Ki ki Puri Jankari in Hindi: कानपुर जिला के अंतर्गत दस विधानसभा- बिल्हौर (सु.), बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, सीशामऊ, आर्यनगर, किदवईनगर, कानपुर कैंट, महाराजपुर एवं घाटमपुर (सु.) आता हैं. कानपुर जिला की बिल्हौर (सु.) विधानसभा- मिश्रिख (सु.) लोकसभा के अंतर्गत आता हैं. कानपुर जिला की पांच विधानसभा- गोविंदनगर, सीशामऊ, आर्यनगर, किदवईनगर और कानपुर कैंट- कानपुर लोकसभा के अंतर्गत आता है. कानपुर जिला की चार विधानसभा- बिठूर, कल्याणपुर, महाराजपुर एवं घाटमपुर (सु.)- अकबरपुर लोकसभा के अंतर्गत आता है. कानपुर जिला ब्राह्मण, मुस्लिम, चमार, वैश्य, यादव, राजपूत, कुर्मी, कायस्थ, कुशवाहा, सिंधी व् पंजाबी एवं अन्य जातियां बाहुल्य हैं.

209- बिल्हौर (सु.) विधानसभा

2017 के चुनाव में बिल्हौर (सु.) विधानसभा में भाजपा के भगवती प्रसाद सागर ने जीत दर्ज की और 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के अशोक कुमार रावत ने बढ़त ली थी. बिल्हौर (सु.) विधानसभा में 2017 के चुनाव में भाजपा पहली बार जीत दर्ज करने में सफल रहा था।




बिल्हौर (सु.) विधानसभा का जातिगत विवरण




210- बिठूर विधानसभा

ये विधानसभा 2008 परिसीमन के बाद आस्तित्व में आई हैं. 2017 के चुनाव में बिठूर विधानसभा में भाजपा के अभिजीत सिंह सांगा ने जीत दर्ज की और 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के देवेन्द्र सिंह उर्फ़ भोले सिंह ने बढ़त ली थी.




बिठूर विधानसभा का जातिगत विवरण



211- कल्याणपुर विधानसभा

2017 के चुनाव में कल्याणपुर विधानसभा में भाजपा की प्रत्याशी नीलिमा कटियार ने जीत दर्ज की और 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के देवेन्द्र सिंह भोले ने बढ़त ली थी. कल्याणपुर विधानसभा में 1991, 1993, 1996, 2002, 2007 एवं 2017 के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी।


कल्याणपुर विधानसभा का जातिगत विवरण


212- गोविन्दनगर विधानसभा

भाजपा विधायक सत्यदेव पचौरी के लोकसभा सांसद बन जाने के पश्चात 2019 में हुए उप-चुनाव में भाजपा के सुरेन्द्र मैथनी ने जीत दर्ज की और 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा सत्यदेव पचौरी ने बढ़त ली थी.


गोविन्दनगर विधानसभा का जातिगत विवरण


213- सीशामऊ विधानसभा

ये विधानसभा 2008 परिसीमन के पूर्व सुरक्षित थी. भाजपा ने सीशामऊ विधानसभा में 1991, 1993 एवं 1996 में जीत दर्ज की हैं. 2017 के चुनाव में सीशामऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की और 2019 लोकसभा चुनाव में काँग्रेस के श्रीप्रकाश जयसवाल ने बढ़त ली थी.


सीसामऊ विधानसभा का जातिगत विवरण


214- आर्यनगर विधानसभा

ये विधानसभा 2008 परिसीमन के बाद पुरानी जनरलगंज एवं आर्यनगर विधानसभा के हिस्से को लेकर आस्तित्व में आया. 2017 के चुनाव में आर्यनगर विधानसभा से सपा के अमिताभ बाजपई ने जीत दर्ज की और 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के सत्यदेव पचौरी ने बढ़त ली थी.


आर्यनगर विधानसभा का जातिगत विवरण


215- किदवई नगर विधानसभा

ये विधानसभा 2008 परिसीमन के बाद आस्तित्व में आई थी. 2017 के चुनाव में किदवई नगर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी महेश चन्द्र ने जीत दर्ज की और 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के सत्यदेव पचौरी ने बढ़त ली थी.


किदवई नगर विधानसभा का जातिगत विवरण




216- कानपुर कैंट विधानसभा

2017 के चुनाव में कानपुर कैंट (सु.) विधानसभा से काँग्रेस के सोहील अखतर अंसारी ने जीत दर्ज की और 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के श्री प्रकाश जयसवाल ने बढ़त ली थी. भाजपा ने कानपुर कैंट विधानसभा में 1993 से 2007 तक लागतार जीत दर्ज की थी.




कानपुर कैंट विधानसभा का जातिगत विवरण


217- महाराजपुर विधानसभा

ये विधानसभा 2008 परिसीमिन के आस्तित्व में आई थी। 2017 के चुनाव में महाराजपुर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी सतीश महाना ने जीत दर्ज की और 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के देवेन्द्र सिंह भोले ने बढ़त ली थी.




महाराजपुर विधानसभा का जातिगत विवरण


218- घाटमपुर (सु.) विधानसभा

ये विधानसभा 2008 परिसीमिन के बाद सुरिक्षित हुई. भाजपा विधायिका कमल रानी के आकस्मिक देहांत के पश्चात 2020 में हुए उप-चुनाव में भाजपा के उपेंद्र नाथ पासवान ने जीत दर्ज की थी। और 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के देवेन्द्र सिंह भोले ने बढ़त ली थी.


घाटमपुर (सु.) विधानसभा का जातिगत विवरण


Admin 2

Admin 2

Next Story