TRENDING TAGS :
Kanpur News: जेल के अंदर गूंजेगा "गुड मॉर्निंग कानपुर जेल, जेल के कैदी बनेंगे रेडियो जॉकी
Kanpur News: कानपुर जेल में अब जल्द ही जेल रेडियो एफएम शुरु होने जा रहा है। जिसकी शुरुवात कुछ दिनों में हो जायेगी। इसकी जानकारी बी डी पाण्डेय जेल एसपी ने दी।
Kanpur News: कानपुर जेल में अब जल्द ही जेल रेडियो एफएम शुरु होने जा रहा है। जिसकी शुरुवात कुछ दिनों में हो जायेगी। इसकी जानकारी बी डी पाण्डेय जेल एसपी ने दी। संगीत, शासन की सूचनाएं और अन्य जानकारी रेडियो के माध्यम से दी जायेगी।
चलेंगे फरमाइशी गीत और जानकारी
पुराने जमाने में लोग समाचार की जानकारी, संगीत आदि के लिए रेडियो का उपयोग करते थे। आज भी जहां टीवी की व्यवस्था नहीं है। वहां भी आज रेडियो उपयोग हो रहा है।कार में जाते होंगे या घर पर भी रहते है।तो मनोरंजन का एक अच्छा साधन है रेडियो एफएम।गानों के बीच में समाचार की जानकारी भी प्राप्त हो जाती है। और मनोरंजन भी हो जाता है। है। अब कुछ ऐसी ही जानकारी और गानों का मनोरंजन कानपुर जेल के बंदी भी उठा सकेंगे।
बंदी सुनेंगे अपने मन पसंद गाने
कानपुर जेल में अनोखा प्रयोग शुरू होने जा रहा है। इसके तहत बंदियों के एड्रेस सिस्टम का इस्तेमाल करके जेल रेडियो की शुरुआत की जा रही है। जिसमें कैदी अपने मनपसंद गाने सुन सकेंगे और साथ ही सरकार की योजनाओं, खबर, और जानकारी भी उनको दी जा सकेगी।
जानकारी देते बी डी पाण्डेय जेल एसपी
जेल रेडियो को बिल्कुल एफएम की तर्ज़ पर चलाया जा सके। इसके लिए एफएम के मशहूर आरजे को बुलाया जाएगा। जो यहां के कैदियों को आरजे बनने की ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग मिलने के बाद वही बंदी जेल रेडियो में आरजे का काम करेगा। इस रेडियो के माध्यम से जेल प्रशासन अपने आदेश भी जारी कर सकेगा। इस जेल रेडियो को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू करने की योजना बनाई गई है। इस पहल से कैदियों का मनोरंजन होगा वहीं जानकारियों भी मिल पाएगी। जेल प्रशासन का यह मानना है कि बंदियों की मानसिक स्तर में सुधार आएगा। और जो कैदी किस स्थिति में आया है। और चुपचाप रहता है।वो भी अपने मन को कुछ बदल लेगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!