TRENDING TAGS :
Kanpur News: दवा व्यापारी के पक्ष में आए सांसद सत्यदेव पचौरी- बोले हम हैं सत्य के साथ
Kanpur News: भाजपा पार्षद के बचाव में जिले की आधी भाजपा एक तरफ खड़ी है। वहीं भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी भी दवा व्यापारी के पक्ष में आ गए है।
दवा व्यापारी के पक्ष में आए सांसद सत्यदेव पचौरी- बोले हम हैं सत्य के साथ: Photo-Newstrack
Kanpur News: भाजपा पार्षद के बचाव में जिले की आधी भाजपा एक तरफ खड़ी है। वहीं भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी भी दवा व्यापारी के पक्ष में आ गए है। और साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा ने बगावत का बिगुल फूंक दिया और कहा जिस तरह से सिख कारोबारी की आंख फोड़ी गई और उन्हें बेरहमी पीटा गया। धर्म या जाति के आधार पर नहीं, बल्कि मानवता के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए।
भाजपा पार्षद पर कार्रवाई की मांग
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा ने आरोपी पार्षद सौम्या शुक्ला और उनके पति अंकिता शुक्ला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भले ही वह भाजपा के हैं, लेकिन अपराध किया है तो उनको सजा मिलनी चाहिए। पीड़ित परिवार के साथ छाबड़ा ने सांसद सत्यदेव पचौरी के आवास पर उनके मुलाकात की। उन्होंने अमोल दीप सिंह की आंख फोड़ने वाले भाजपा पार्षद पति और उनके गुंडों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सत्यदेव पचौरी ने पुलिस कमिश्नर से बात की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
अजीत छाबड़ा ने जारी किया वीडियो
उन्होनें कहा कि व्यापारी अमोल दीप सिंह और उनकी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट हुई है। अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए। जो लोग उन अपराधियों की पैरवी कर रहे हैं मैं ये उनको बता दूं, मैं किसी भी हालत में पीछे नहीं हटूंगा, मैं गुरु गोविंद का सिख हूं हर हालात में पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए लडूंगा।"
सांसद भी आए पीढ़ित पक्ष के साथ
कानपुर सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि मैंने पुलिस कमिश्नर से कहा है कि कार्यवाही सत्य के आधार पर हो। दवाब में आने की जरूरत नहीं है। यदि अपराधी ने गलत किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। मैं समझता हूं कल जिसने पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव किया है। वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नहीं है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता अन्याय का साथ नहीं देता है। वही भाजपा पार्षद को निष्कासित करने के लिए पत्र लिखकर प्रदेष अध्यक्ष को बताएंगे। हम सत्य के साथ पार्टी भी सत्य के साथ सरकार भी सत्य के साथ है। जो सत्य के साथ नहीं है, वह आज नहीं कल समझ जाएंगे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


