TRENDING TAGS :
Kanpur News: राष्ट्रपति ने की कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षण, शोध और प्रसार कार्यों की सराहना
Kanpur News: कानपुर दौरे के दौरान राष्ट्रपति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षण, शोध और प्रसार कार्यों की सराहना की।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद फोटो- सोशल मीडिया
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डी.आर. सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से सर्किट हाउस में मुलाकात की, जिसमें विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए देश के प्रथम जैव संवर्धित गांव अनूपपुर में कुपोषण दूर करने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रशंसा की।
इसके साथ ही राष्ट्रपति ने कुलपति से कहा कि अनूपपुर गांव को आदर्श गांव बनाया जाए। साथ ही किसान कृषि में आत्मनिर्भर बने इस दिशा में विश्वविद्यालय द्वारा भी कार्य किए जाएं, जिससे किसानो की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो। विश्वविद्यालय द्वारा कराए जा रहे वृक्षारोपण कार्य को राष्ट्रपति ने सराहा। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा दलीप नगर के बोझा प्रक्षेत्र पर इस वर्ष 60 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त गत वर्ष विभिन्न अवसरों पर विश्वविद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर कई गतिविधियां व पौधरोपण कार्य संपादित किए गए हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रपति के गांव परौख में घर-घर न्यूट्री किचन गार्डन लगवाए जाने की राष्ट्रपति द्वारा प्रशंसा की गई ।साथ ही विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे शोध, शिक्षण एवं प्रसार कार्यों की प्रशंसा की। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डीआर सिंह ने राष्ट्रपति महोदय को विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा लिखित पुस्तक "जैविक खेती के आयाम" नामक पुस्तक भेंट की। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति एवं राष्ट्रपति महोदय की लगभग 15 मिनट भेंट वार्ता हुई । इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे शोध, शिक्षण और प्रसार कार्यों की राष्ट्रपति ने सराहना एवं प्रशंसा की है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!