TRENDING TAGS :
शेल्टर होम की प्रेग्नेंट लड़कियों पर बड़ा खुलासा, प्रबंधन को थी पहले से जानकारी
राजकीय बालिका गृह में 7 गर्भवती बच्चियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। डीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़कियां आश्रय गृह लाए जाने से पहले ही गर्भवती थीं।
कानपुर: राजकीय बालिका गृह में 7 गर्भवती नाबालिग बच्चियों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, डीएम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लड़कियां कानपुर आश्रय गृह लाये जाने से पहले से ही गर्भवती थीं और इस बात की प्रबंधन को जानकारी थी।
कोविड जांच में प्रेग्नेंसी की बात आई थी सामने
कानपुर बालिका गृह में राह रही लड़कियों में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद इनके सैम्पल जांच के किये भेजे गए। डॉक्टरों ने लड़कियों के शरीर को देख पाया कि वह प्रेग्नेंट है। इसपर उनकी जांच की गई। पता चला कि यहां रह रही 7 लड़कियां गर्भवती थीं। ये लड़कियां कोविड पॉजिटिव भी पाई गईं। इसके बाद हड़कंप मच गया। बालिका गृह प्रबंधन पर सवाल खड़े होने लगे।
[video width="640" height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/06/WhatsApp-Video-2020-06-21-at-9.48.03-PM.mp4"][/video]
7 नाबालिग बालिकाएं गर्भवती
मामले को लेकर जब Newstrack.Com के संवाददाता ने जानकारी ने मांगी तो जिलाधिकारी कानपुर डॉ ब्रह्म देव राम तिवारी ने मंडलायुक्त डॉ सुधीर एम बोबडे के निर्देश पर बताया कि कानपुर संवासिनी ग्रह व वहां रह रही संवासनी के संबंध भ्रामक समाचार वायरल हो रहा है। डीएम ने इस बात की पुष्टि की कि संरक्षण गृह में कुल 57 कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमे से 7 बालिकाएं गर्भवती हैं।
ये भी पढ़ें- कानपुर बालिका शेल्टर होम का बड़ा कांड, 2 बच्चियां प्रेग्नेंट, 8 महीने तक नहीं हुई भनक
पांच की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, दो की निगेटिव
उन्होने ये भी बताया कि 7 में से 5 गर्भवती बालिकाएं कोविड संक्रमित हैं, वहीं अन्य दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जो पांच संक्रमित हैं, वह यूपी के आगरा, एटा,कन्नौज, फिरोजाबाद और कानपुर जिले के CWC(बाल कल्याण समिति) से संदर्भित करने के पश्चात यहां लाइ गयी थीं। सातों बालिकाएं प्रवेश के समय से ही गर्भवती थीं। इस बारे में प्रबंधन को ही जानकारी थी। कोरोना संक्रमत दो गर्भवती बालिकाओं का एलएलआर और अन्य तीन को रामा मेडिकल कॉलेज में कोविड प्रोटोकाल के अनुसार इलाज भर्ती कराया गया है।
रिपोर्टर- अवनीश कुमार, कानपुर
देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!