TRENDING TAGS :
Kasganj News: अभी अभी बड़ा हादसा, ट्रैक्टर और मैक्स की भीषण भिड़ंत, 26 लोग हुए घायल, कई गंभीर
Kasganj News: कोतवाली अतरौली क्षेत्र के तरहीची नवजात नामकरण कार्यक्रम में ट्रैक्टर से जा रहे फिरोजपुर और मेमदी गांव के लोगों की सामने से आ रही मैक्स से आमने-सामने टक्कर हो गई।
अभी अभी बड़ा हादसा, ट्रैक्टर और मैक्स की भीषण भिड़ंत, 26 लोग हुए घायल, कई गंभीर (newstrack)
Kasganj News: ट्रैक्टर सवार सभी लोग गांव फिरोजपुर से तरहीची कोतवाली अतरौली जिला अलीगढ़ में छोचक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सभी घायल कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र स्थित गांव मेमदी और फिरोजपुर के हैं। घायलों में 16 महिलाएं, 3 लड़कियां, छह लड़के और 2 पुरुष शामिल हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद चार घायलों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, कासगंज जिले के कोतवाली अतरौली क्षेत्र के तरहीची नवजात नामकरण कार्यक्रम में ट्रैक्टर से जा रहे फिरोजपुर और मेमदी गांव के लोगों की सामने से आ रही मैक्स से आमने-सामने टक्कर हो गई, टक्कर कासगंज ढोलना रोड पर गांव साधू नगला के पास हुई। इस घटना में 26 लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मरीजों के परिजन अपने बच्चों को गोद में लेकर एक्स-रे कराने आए थे।घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर आंचल चौहान जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल जाना।
ढोलना थाना क्षेत्र के गांव साधू नगला पर हुए हादसे में घायल लोगों का हाल जानने के लिए सीओ अमित कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घायलों का हाल चाल जाना। परिजनों से मुलाकात की। प्राप्त सूची के आधार पर घायल हुए लोग निम्नवत है,योगेश 10 वर्ष, मीना 40वर्ष, जयमाला 30वर्ष, धनदेवी 31 वर्ष, लवकुश आठ वर्ष, रजत 5 माह , प्रेमकिशोर 35 , सुमित 10 वर्ष, आशू 13वर्ष,श्रीदेवी 50 वर्ष , उर्मिला 13वर्ष, करिश्मा 5 वर्ष, सुनीता 30 वर्ष, ज्योति 12 वर्ष, प्रेमलता 30 वर्ष, सरोज 29वर्ष, लवकुश आठ वर्ष, रजत पांच माह , प्रेमकिशोर 35 , सुमित दस वर्ष, आशू 13वर्ष, मानती देवी 36 वर्ष, स्वागत 30 वर्ष, महाराज सिंह 35 वर्ष, तेजसिंह 42वर्ष, सावित्री 40 वर्ष सहित दो अन्य लोग घायल हुए हैं। जिनमें से तीन गंभीर लोग घायल हो गए। उन्हें बेहतर उपचार के अलीगढ़ रेफर किया गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!