Kasganj News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर कासगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा, जवानों को किया सलाम

Kasganj News: तिरंगा यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है और आज का दिन हमारे उन वीर सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा में अपने पराक्रम का लोहा मनवाया है।

Ajay Chauhan
Published on: 17 May 2025 7:10 PM IST
Kasganj Tiranga Yatra
X

Kasganj Tiranga Yatra  (photo: social media )

Kasganj News: शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में कासगंज नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा हाल ही में भारतीय सेना द्वारा किए गए सफल ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में निकाली गई, जिसमें सेना ने अदम्य साहस और सौर्य का प्रदर्शन कर समूचे देश का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है और आज का दिन हमारे उन वीर सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा में अपने पराक्रम का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने जो अद्भुत वीरता दिखाई है, उससे देशवासियों में हर्ष और गर्व की लहर दौड़ गई है।

देशभक्ति की भावना

इस तिरंगा यात्रा में जनमानस, प्रबुद्ध वर्ग, युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हर हाथ में तिरंगा और हर दिल में देशभक्ति की भावना थी। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह सब उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व की ही देन है कि हमारी सेना को खुलकर कार्य करने का अवसर मिला।

तिरंगा यात्रा एक छोटा सा प्रयास

उन्होंने कहा कि सेना के सम्मान में और उनके उत्साहवर्धन हेतु यह तिरंगा यात्रा एक छोटा सा प्रयास है। इस अवसर पर भाजपा के अन्य पदाधिकारी, सामाजिक संगठन, युवा वर्ग और आम नागरिक भी उपस्थित रहे। यात्रा ने नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए शांति और सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न हुई। यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति और एकता का प्रतीक बनी, जिसने यह संदेश दिया कि देश का हर नागरिक सेना के साथ खड़ा है और उनके पराक्रम पर गर्व करता है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story