TRENDING TAGS :
ज्ञान से हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है: सिद्धार्थ नाथ सिंह
दीप प्रज्वलन व पूजा अर्चना के उपरांत सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा ज्ञान ग्रहण सदैव ईमानदारी से करना चाहिए जो आप जीवन की संस्कृति और संस्कार के साथ विकास की ओर बढ़ाता है।
प्रयागराज: ज्ञान ईमानदारी से लेना चाहिए, जो ज्ञान हमेशा आप के पास रहती है। ज्ञान बांटने में खर्च कम होता है ज्ञान लेने से भंडार कम नहीं बढ़ता है। ज्ञान से ही संस्कार और विकास की ओर बढ़ता है यह उदगार कालिंदीपुरम में स्थित महर्षि विद्या मंदिर इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव के अवसर पर सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश व निर्यात, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा, वस्त्र उद्योग एवं एनआरआई विभाग कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने व्यक्त किया।
दीप प्रज्वलन व पूजा अर्चना के उपरांत सिद्धार्थ नाथ सिंह ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा ज्ञान ग्रहण सदैव ईमानदारी से करना चाहिए जो आप जीवन की संस्कृति और संस्कार के साथ विकास की ओर बढ़ाता है। जो महान पुरूष होते है क्या संजोग है या ग्रह, नक्षत्र का योग होता जैसे महात्मा गांधी लाल बहादुर शास्त्री, स्वामी विवेकानंद और महर्षि योगी आदि महान पुरुषों को देख सकते है।एक ही तिथि और तारीख बन जाते है। बड़े संजोग से महान पुरूष पैदा होते है।
मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हिन्दू और हिन्दूत्व की व्याख्या पूरे विश्व में किया था। महर्षि योगी ने भारतीय संस्कृति देश मे ही नहीं विश्व भर में प्रचारित किया है।हमें महान पुरुषों से ज्ञान प्राप्त होता है।भारत के महापुरुषों के संदेश पूरे विश्व में शांति, एकता,प्रेम और सौहार्द्र के ज्ञान से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
यह भी पढ़ें...दिल्ली चुनाव में कौन मारेगा बाजी, देखें Newstrack का सबसे सटीक EXIT पोल
सिंह ने कहा कि स्कूल से बच्चे पढ़कर जब बाहर निकलते है तो बच्चों को दी गयी ज्ञान व संस्कारित शिक्षा ही उनके जीवन मे काम आता है। जिसमें अध्यापक का बड़ा रोल रहता है। बच्चों को अध्यापक ही उनके अनुरूप क्षेत्र के अनुसार विशेष ध्यान व ज्ञान देता है।
भी पढ़ें...Exit Polls में AAP की सरकार, अमित शाह ने BJP सांसदों की बुलाई अहम बैठक
उन्होंने कहा कि अभिभावक और अध्यापक मीटिंग के जरिए ही बच्चों को आगे बढ़ाने में सहायक होता है। इससे पहले राजरूपपुर मंडल भाजपा उपाध्यक्ष हिमांशु पांडेय के विवाहोपरांत आशीर्वाद, अजय राय की बहन की शादी पर आशीर्वाद, ट्रांसपोर्ट नगर में भाजपा कार्यकर्ता लवकुश केसरवानी, मानिकपुर गांव में छत्रपाल सिंह पटेल घर पहुंच कर संवाद किया। कार्यकर्ताओं को स्वच्छता अभियान को निरन्तर आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।स्वच्छता ही ऐसा मंत्र है जो जीवन स्वच्छ स्वस्थ रहने में खुशहाली लाती है।
भी पढ़ें...भीषण ब्लास्ट से दहला पंजाब: 15 की मौत, मची अफरातफरी-कई घायल-रेस्क्यू जारी
इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रान्त कमलेश कुमार,पवन श्रीवास्तव, चंद्रभूषण सिंह पटेल,जगमोहन आर्या, पवन मिश्र,छत्रपति सिंह पटेल,रामजी शुक्ला, राम लोचन साहू,मिथलेश सिंह,सुनील श्रीवास्तव, बबलू सहपार, वीरेंद्र सिंह,अजय राय,गौरव गुप्ता,कौशकी सिंह,राजेश सिंह पटेल,दीना नाथ कुशवाहा,अमरजीत सिंह,पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!