Akhilesh Yadav के विमान को कुशीनगर में उतारने की नहीं मिली परमिशन, भड़के सपा कार्यकर्ता

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार सुबह करीब दस बजे राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से अपने प्राइवेट विमान से कुशीनगर जाने के लिए रवाना हुए थे।

Shishumanjali kharwar
Published on: 26 April 2025 1:35 PM IST (Updated on: 26 April 2025 1:36 PM IST)
akhilesh yadav
X
akhilesh yadav

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का विमान सिग्नल न मिलने की वजह से कुशीनगर नहीं उतर सका। सिग्नल न मिलने के बाद विमान को गोरखपुर डायवर्ट कर दिया। जैसे ही यह खबर सपा कार्यकर्ताओं को हुई वह भड़क गये। उन्होंने हंगामा किया और प्रशासन पर अपनी खामियां छुपाने का आरोप लगाया।

सिग्नल न मिलने की वजह से विमान उतारने की नहीं दी गयी परमिशन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार सुबह करीब दस बजे राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से अपने प्राइवेट विमान से कुशीनगर जाने के लिए रवाना हुए थे। उनका विमान कुशीनगर में पहुंचने ही वाला था कि अचानक से एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से यह सूचना दी गयी कि विमान का सिग्नल नहीं मिल रहा है। ऐसे में विमान की कुशीनगर में लैंडिंग नहीं हो सकती है।

कुशीनगर एयरपोर्ट पर सिग्नल न मिलने की वजह से विमान उतारने की परमिशन नहीं दी गयी है। इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विमान का रूट गोरखपुर की ओर डायवर्ट कर दिया गया। हालांकि गोरखपुर पहुंचने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सड़क मार्ग से गोरखपुर से कुशीनगर के लिए रवाना हो गये।

वहीं जैसे ही कुशीनगर एयरपोर्ट पर सपा अध्यक्ष के स्वागत के लिए खड़े कार्यकर्ताओं को यह जानकारी हुई कि अखिलेश यादव के विमान को लैंडिंग की परमिशन नहीं मिली। इसके बाद सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये। उन्होंने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया और प्रशासन पर खामियां छुपाने का आरोप लगाया।

विदित हो कि सपा अध्यक्ष कुशीनगर में नेबुआ नौरंगिया गांव में रहने वाले पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती के श्राद्ध भोज में शामिल होंगे। पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती को उनकी सादगी के चलते ’पूर्वांचल का गांधी’ कहा जाता था।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story