Kushinagar News: सरकार बनने पर वन नेशन वन इलेक्शन की होगी व्यवस्था: राजनाथ सिंह

Kushinagar News: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में राम राज का आगाज हो चुका है।

Mohan Suryavanshi
Published on: 30 May 2024 10:52 AM GMT (Updated on: 31 May 2024 11:41 AM GMT)
Kushinagar News
X

कुशीनगर में राजनाथ सिंह। (Pic: Newstrack)

Kushinagar News: जनपद के रामकोला नगर के जूनियर हाई स्कूल के परिसर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा का मानना है कि बार-बार चुनाव होना ठीक नहीं है। ऐसा होना चाहिए कि देशभर में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ होना चाहिए। इस बार हमारी सरकार बनती है तो 5 साल के भीतर वन नेशन वन इलेक्शन की व्यवस्था की जाएगी। मोदी के नेतृत्व में भारत का कद सारी दुनिया में ऊंचा उठा है। आज भारत बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोल कर ध्यान से सुनती है। पिछली कोई सरकार जो काम नहीं कर पाई वह काम मोदी सरकार ने कर दिखाया।

दुनिया में ताकतवर बना देश

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सर्वाधिक तेजी से बढ़ रही है। आज अपना देश धन दौलत के मामले में पांचवें स्थान पर है जबकि 2014 के पहले यह ग्यारहवें स्थान पर था। 2027 तक भारत धन दौलत के मामले में अमेरिका और चीन के बाद तीसरा देश बन जाएगा। आज विपक्ष झूठ बोलकर जनता का समर्थन हासिल करना चाहता है। भाजपा ने जनता को गुमराह कर कभी भी समर्थन हासिल नहीं किया। भारत दुनिया का ताकतवर देश हो गया है। पहले आपने देखा होगा कि पाकिस्तान से आने वाले आतंकवादी बड़े-बड़े वारदात कर सकुशल चले जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होता है हमारा पड़ोसी भी समझ गया है कि भारत अब पहले का भारत नहीं रहा। भारत के अंदर वह ताकत है कि सीमा के इस पर भी मार सकता है और जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार भी जाकर मार सकता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल बना रहे हैं।


भारत में हुआ राम राज का आगाज

राजनाथ सिंह ने सपा और कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कुछ दिनों बाद सपा समाप्त पार्टी हो जाएगी। इसकी हालत दिन प्रतिदिन पतली होती चली जा रही है। कांग्रेस की हालत तो इतनी पतली हो गई है कि 10 साल बाद बच्चों से पूछेंगे कि कांग्रेस को जानते हो बेटा तो वह जवाब देगा कौन कांग्रेस। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हम लोग जब नारा लगाते थे कि रामलला आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे तो विपक्ष के लोग हम पर तंज कसते थे की तारीख नहीं बताएंगे। 22 जनवरी का वह दिन भी आ गया जब अयोध्या की धरती पर भव्य मंदिर बना और रामलला अपनी झोपड़ी से उठकर अपने महल में प्रवेश कर चुके हैं। भारत में राम राज का आगाज हो चुका है।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम को राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह ,सांसद व लोक सभा प्रत्याशी विजय दूबे, पूर्व सांसद राजेश पांडेय, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोड़, नथुनी कुशवाहा, चंद्रादित्य गोविंद राव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अवधेश सिंह ने किया। इस दौरान हाटा के विधायक मोहन वर्मा, पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अतुल सिंह, राजेश्वर सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, दीप लाल भारती, जगदंबा सिंह, अजय गोविंद राव, सतीश सतीश चौधरी, आशुतोष गोविंद राव, अजय गोविंद राव शिशु, अनूप श्रीवास्तव, राधेश्याम दीक्षित, आलोक तिवारी, निशांत शुक्ला, मनोहर गुप्ता, आलोक गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, ओम प्रकाश साहू, अमित गोविंद राव, राजेश मिश्रा, दिनेश चंद, शेषनाथ गोड़ सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story