TRENDING TAGS :
यूपी : 10 मिनट तक तेंदुए से संघर्ष कर महिला ने बचाई जान
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्निया रेंज के मंगलपुरवा की रहने वाली महिला पर खेत में घास काटते समय तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला 10 मिनट तक खुद को बचाने के लिए तेंदुए से संघर्ष कर चिल्लाती रही। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हांका लगाना शुरू किया।
बहराइच : कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्निया रेंज के मंगलपुरवा की रहने वाली महिला पर खेत में घास काटते समय तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला 10 मिनट तक खुद को बचाने के लिए तेंदुए से संघर्ष कर चिल्लाती रही। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हांका लगाना शुरू किया। इसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
ये भी देखें : राम मंदिर को लेकर केंद्र सरकार की भूमिका संदिग्ध: कम्प्यूटर बाबा
सुजौली थाना क्षेत्र के मंगलपुरवा चहलवा निवासी कुसुमा देवी (30) पत्नी पतिराम गांव के पास खेत में घास काटने गई थी। इसी दौरान खेत के बाहर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। अपने को बचाने के लिए महिला तेंदुए से भिड़ गई और शोर मचाने लगी। तकरीबन 10 मिनट तक वह तेंदुए से संघर्ष करती रही। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए।
ये भी देखें :बरेली में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान पकड़े गए हरियाणा व बिहार के दो सॉल्वर
हांका लगाने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को इलाज के लिए पीएचसी सुजौली में भर्ती कराया गया। रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि वन कर्मियों को गांव के आसपास तैनात कर दिया गया है। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। घायल महिला को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!