TRENDING TAGS :
Lucknow News: लखनऊ में बड़ा हादसा, अचानक फटा गैस सिलेंडर, कई लोग झुलसे
Lucknow News: लखनऊ पारा थाना क्षेत्र में रिफिलिंग के दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Lucknow Gas Cylinder Blast Two People Injured (Social Media)
Lucknow News: लखनऊ पारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुद्धेशवर चैराहा के पास पाल कालोनी में रविवार को देर शाम सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि कालोनी को सहम गए। विस्फोट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मकान में अवैध रूप से चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मकान में अवैध रूप से चल रहा था सिलेंडर रिफिलिंग का काम
मामला बुद्धेश्वर पाल कालोनी का है, जहां सूरजबली पाल ने हरदोई सण्डीला सुन्दरनगर टिकरा के रहने वाले कंचन और सतीश सिंह को किराए पर मकान दे रखा है। इन दोनो ने पास में ही गैस की दुकान खोली है, जहां घरेलू सिलेंडर से मिनी सिलेंडर में गैस भरा जाता है। घर में भी अवैध रूप से गैस रिफलिंग का कार्य किया जा रहा था। रविवार को सिलेंडर गैस रिलफलिंग के दौरान धमाका हो गया। उस वक्त वादरखेड़ा निवासी रामू और अमित छोटा सिलेंडर भरवाने के लिए आए थे। धमाके के बाद रामू व अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सामने का छज्जा टूट कर नीचे गिर गया। धमाके में कंचन और सतीश को मामूली चोट लगी, दोनो मौके से फरार हो गए। घायलों को पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से एक निजी अस्पताल ले गई। जहां प्रथमिक उपचार के बाद दोनों को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
धमाके से सहमे लोग
धमाका इतना तेज था कि लोग घर से बाहर आ गए। सहम गए। इसके बाद मकान मालिक सूरजबली ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कंचन व सतीश पीछले कई सालों से मकान में अवैध रूप से गैस रिफलिंग काम करते थे। जबकि पुलिस का कहना है कि खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


