TRENDING TAGS :
Lucknow News: चार्ज संभालते ही एक्शन में आए लखनऊ नगर आयुक्त, सुबह 6 बजे ही अफसरों के साथ किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
Lucknow News: लखनऊ नगर आयुक्त का चार्ज संभालते ही IAS गौरव कुमार एक्शन में आ गए हैं।
साफ-सफाई का जायजा लेने पहुंचे लखनऊ नगर आयुक्त
Lucknow News: लखनऊ नगर आयुक्त का चार्ज लेने वाले IAS गौरव कुमार एक्शन मोड में आ चुके हैं। शुक्रवार सुबह ही नगर आयुक्त गौरव कुमार नगर निगम के अधिकारियों के शहर की गलियों में निरीक्षण पर निकल गए। नगर निगम के जोन 4 में निरीक्षक के दौरान नगर आयुक्त ने अलग अलग स्थानों पर साफ सफाई व अन्य स्वच्छता से जुड़ी व्यावस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत सुबह 6 बजे से हुई, जो कि करीब ढाई घंटे तक चला। इस समय में नगर आयुक्त ने नाले व नालियों की साफ सफाई का जायजा लेते हुए नगर निगम कैंप कार्यालय के पास स्थित वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया।
जोन 4 के 5 चिन्हित स्थानों का किया निरीक्षण
नगर आयुक्त ने अपने निरीक्षण की शुरुआत शुक्रवार सुबह 6 बजे की। सबसे पहले वे जोन 4 के विराम खंड -5 स्थित राम भवन पहुंचे, जहां नाले व नालियों का निरीक्षण किया। इसके बाद वे नगर निगम के अधिकारियों के साथ ज़ोन 4 के विनीत खण्ड स्थित पीसीटीएस पहुंचे। वहां की व्यावस्थाओं का निरीक्षण करके नगर आयुक्त अपनी टीम के साथ जोन 4 के ग्वारी चौराहा स्थित MRF Center पहुचंकर लोगों से बात चीत की और फिर सीधे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के वेंडिंग जोन पहुंचे, जहां मौजूद कर्मचारियों से कूड़ा उठान और निस्तारण से संबंधित जानकारी ली। नगर आयुक्त ने सबसे अंत में नगर निगम कैंप कार्यालय के पास स्थित वर्कशॉप का निरीक्षण किया और कर्मचारियों व अधिकारियों से बातचीत की।
जोन 2 में ट्रामा सेंटर के सामने जोनल अधिकारी ने चलाया अतिक्रमण मुक्त अभियान
एक तरफ नगर आयुक्त सड़कों पर उतरे तो दूसरी ओर जोनल अधिकारी भी सड़कों पर उतरकर व्यावस्थाओं का जायजा लेने लगे। इसी बीच जोन-2 में केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर के सामने नगर निगम की जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। सुबह सात बजे से फूल मंडी से चरक चौराहा होते हुए नगर निगम की टीम ने ट्रॉमा सेंटर के सामने अभियान चलाया और कई अवैध दुकानों को हटाने का काम किया। मोके पर पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान समेत जोन 2 के अधिकारी मौजूद रहे ।
जोन 6 में अवैध ठेले से कूड़ा बीन रहे कर्मचारियों पर हुआ एक्शन
इसके साथ ही जोन 6 में जोनल अधिकारी मनोज यादव की ओर से शुक्रवार सुबह किए जा रहे निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि मेन रोड पर सफाई कार्यदायी संस्था लॉयन सिक्योरिटी के कुछ कर्मचारी अवैध रूप से ठेले लगाकर कूड़ा बीन रहे थे। इस पर मौके पर उपस्थित सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रामजीत पांडेय को निर्देशित किया गया कि वे दोनों ठेलों को ज़ब्त करें और साथ ही कर्मचारियों को तत्काल हटाएं तथा संबंधित सुपरवाइज़र को भी पद से हटाया जाए। इतना ही नहीं, संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।