TRENDING TAGS :
UP राज्य कबड्डी संघ का चुनाव संपन्न: विकास सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष, राजेश यादव निर्विरोध महासचिव
Lucknow: उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ की वार्षिक कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से विकास सिंह को प्रदेश अध्यक्ष व राजेश कुमार सिंह यादव को महासचिव निर्वाचित किया गया।
UP राज्य कबड्डी संघ के चुने नए पदाधिकारी।
Lucknow: रविवार को अयोध्या जिले में उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ (Uttar Pradesh Kabaddi Association) की वार्षिक कार्यकारिणी की बैठक हुई। जहां पर संघ के नए अध्यक्ष व महासचिव का चुनाव होना था। इसके लिए, पूरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कबड्डी संघ से जुड़े लोगों का जमावड़ा लगा। जहां सर्वसम्मति से विकास सिंह को प्रदेश अध्यक्ष व राजेश कुमार सिंह यादव को महासचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। त्रिमूर्ति होटल के सभागार में आयोजित राज्य कबड्डी संघ की बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के सचिव व अध्यक्ष ने चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
विकास सिंह को दोबारा चुना गया अध्यक्ष
राज्य संघ के चुनाव में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ (Uttar Pradesh Olympic Association) की तरफ से परमेंद्र सिंह व खेल विभाग की तरफ से मोहम्मद इरफान पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। चुनाव अधिकारी प्रयागराज हाई कोर्ट के अधिवक्ता श्रीनिवास राय थे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष विकास सिंह के प्रति सदन ने पूरी आस्था एवं विश्वास जताते हुए एक बार पुनः उन्हें राज्य कबड्डी संघ (Uttar Pradesh Kabaddi Association) के अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। इसी क्रम में महासचिव के पद पर वाराणसी के राजेश कुमार सिंह यादव सामान्य कार्यकारिणी की द्वारा एक बार फिर महासचिव चुने गए।
प्रतियोगिताओं पर हुई चर्चा
बैठक खुशनुमा माहौल में संपन्न हुई, जिसमें राज्य कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह के निर्देशन में गत वर्ष 2021 में अयोध्या में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बधाई दी गई। कार्यकारिणी ने एक स्वर से राज्य में कबड्डी खेल के विकास एवं उत्थान के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया। बैठक में 2022-23 में आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं पर भी चर्चा हुई।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


