TRENDING TAGS :
लखनऊ: होली के पावन मौके पर शहर की व्यवस्था में रहेंगे काफी बदलाव
लखनऊ के हर एक गली, मोहल्ले और पार्क में होलिकादहन हुआ। जिसमें लोगों ने पांच तरह के अनाज, उपले और भरभोलिए जलाए एवं फेरे लगाकर अपने जीवन की सफलता के लिए विनती की।
लखनऊ: होली यानी खुशियों का त्योहार, जिसका इंतजार इतने दिनों से सारे लोग कर रहे थे वह दिन आज है। जी हां, कल होलिका जल चुकी है और आज होली मनाई जाएगी।
कल राजधानी में लगभग 5000 जगहों पर होलिका जलाई गई, जिसमें निशातगंज, कैसरबाग, हुसरिया, पत्रकारपुरम, राजाजीपुरम और आलमबाग के चौराहे शामिल हैं।
ये भी देखें :मुंबई में किन्नरों ने होली के मौके पर संसद में की 1 सीट की मांग
वही लखनऊ के हर एक गली, मोहल्ले और पार्क में होलिकादहन हुआ। जिसमें लोगों ने पांच तरह के अनाज, उपले और भरभोलिए जलाए एवं फेरे लगाकर अपने जीवन की सफलता के लिए विनती की।
आज नौरोज को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है-
-मेडिकल क्रॉस चौराहे से सामान्य यातायात नक्खास/अकबरी गेट की ओर नही जा सकेगा, ये यातायात मेडिकल कॉलेज/चौक होकर जाएगा।
-नक्खास/अकबरी गेट से सामान्य यातायात टूदियागंज/मेडिकल क्रॉस चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि ये यातायात नादान महल रोड/रकाबगंज होकर गंतव्य को जा सकेगा।
-टूदियागंज तिराहे से सामान्य यातायात नक्खास होकर गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज की ओर नहीं जा सकेगा यह यातायात हैदरगंज(लालमाधव) होकर आगे जा सकेगा।
-हैदरगंज(लालमाधव) से सामान्य यातायात टूदियागंज/नक्खास की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात ऐशबाग, बुलाकीअड्डा होकर जाएगा।
-तहसीनगंज से सामान्य यातायात हुसैनाबाद की ओर नही जा सकेगा बल्कि यह यातायात कोनेश्वर/बालागंज होकर जाएगा।
*होली के दिन दोपहर ढाई बजे से चलेगी मेट्रो
एल.एम.आर.सी ने होली को मद्देनजर रखते हुए नार्थ साउथ कॉरिडोर के सभी 21 स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है, मेट्रो में कोई रंग लेकर सफर भी नही कर सकता, हर स्टेशन पर सीसी कैमरों की मदद से कंट्रोल रूम से नज़र रखी जायेगी।
*चिड़ियाघर बंद रहेगा
होली के दिन नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान बंद रहेगा, यह जानकारी इसके निदेशक आर.के. सिंह ने दी।
*डीजे पर नही बजेंगे अश्लील गाने
शहर में आज कहीं भी अश्लील गाने बजते नही सुनाई देंगे। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने डीजे वालों के साथ मीटिंग कर इस फैसले को अंजाम दिया।
ये भी देखें :‘वर्ल्ड हैप्पीनेस-डे’ और जानें होली पर लखनऊ वालों की राय
*अस्पताल भी रहेंगे खुले
राजधानी के कुछ अस्पताल खुले रहेंगे जिसमें सिविल, बलरामपुर और रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल शामिल हैं।
वहीं पीजीआई और केजीएमयू में पूरे दिन ओपीडी चलेगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!