TRENDING TAGS :
युग दृष्टा और 21वीं सदी के महानायक थे राजीव गांधी: प्रमोद तिवारी
गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित जयंती कार्यक्रम में राजीव गांधी के चित्र पर कांग्रेस नेताओं ने पुष्पाजंलि दे कर उन्हे श्रद्धाजंलि दी।
लखनऊ: भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयन्ती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी युग दृष्टा थे। उन्होने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था। जब देश के सामने नेतृत्व का संकट आ पड़ा था उस समय कम उम्र में ही उन्होंने देश की बागडोर संभाली और कुशल नेतृत्वकर्ता के रूप में खुद को स्थापित किया और विश्व पटल पर देश को स्थापित किया।
सूचना क्रान्ति ने दिया देश को नया आयाम- प्रमोद तिवारी
इस अवसर पर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित जयंती कार्यक्रम में राजीव गांधी के चित्र पर कांग्रेस नेताओं ने पुष्पाजंलि दे कर उन्हे श्रद्धाजंलि दी। श्रद्धाजंलि सभा में वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष का मताधिकार देकर जहां राजनीतिक तौर पर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की वहीं सत्ता का विकेन्द्रीकरण और पंचायती राज कानून बनाकर महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।
ये भी पढ़ें- बुंदेलखंड क्षेत्र में खत्म होगी पानी की समस्या, ऐसे मदद करेगा इजरायल
Rajeev Gandhi Birth Anniversarry
उन्होने कहा कि कम्प्यूटर और सूचना क्रान्ति की तकनीक को भारत में लाकर उन्होने विश्व में भारत को विकसित राष्ट्र के बराबर खड़ा कर दिया। सूचना क्रान्ति ने देश को एक नया आयाम दिया। आज देश उसी सूचना क्रान्ति के बल पर आगे बढ़ रहा है।
विधानमंडलदल के कार्यालय पर भी मनाई गई जयंती
Rajeev Gandhi Birth Anniversarry
उन्होंने कहा कि देश की एकता-अखण्डता के लिए राजीव गांधी के पंजाब, मिजोरम और असम के समझौते ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। उन्होने कहा कि राजीव गांधी का व्यक्तित्व और कृतित्व सभी के लिए सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि आज के दिन हम सभी को राजीव गांधी के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें- यूपी अव्वल: अपराधों में आई कमी, योगी सरकार के कार्यकाल में मिली ये उपलब्धि
इधर इस अवसर पर विधानसभा स्थित कांग्रेस विधानमंडलदल के कार्यालय पर भी राजीव गांधी की जयन्ती मनायी गयी। जिसमें कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, विधायक नरेश सैनी और सुहेल अंसारी ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!