श्रम कल्याण परिषद की योजनाओं का लाभ शीघ्र पात्र श्रमिकों को मिले: सुनील भराला

भराला ने कहा कि मण्डलों में आयोजित होने वाली श्रमिक आयोग की बैठकों में श्रम कल्याण परिषद की योजनाओं का भी उल्लेख किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Newstrack
Published on: 14 July 2020 10:09 PM IST
श्रम कल्याण परिषद की योजनाओं का लाभ शीघ्र पात्र श्रमिकों को मिले: सुनील भराला
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने कहा है कि निर्धारित तिथि 31 दिसम्बर तक पात्र श्रमिकों के आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कराएं। इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही प्रदेश में स्थापित 20,500 कारखाने एवं 6 लाख 50 हजार अधिष्ठान व प्रतिष्ठान के श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयास किये जाएं।

श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों को मिले योजनाओं का लाभ- भराला

श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गोरखपुर एवं बस्ती मण्डल में श्रम कल्याण परिषद द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के प्रगति कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों के जिला, राज्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में चैन होने पर आर्थिक सहायता वितरण योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- 100 प्रमुख स्थानों पर पिंक बूथ का निर्माण कार्य अगस्त तक होगा पूरा, जानें इसके बारे में

उन्होंने कहा कि मण्डलों में आयोजित होने वाली श्रमिक आयोग की बैठकों में श्रम कल्याण परिषद की योजनाओं का भी उल्लेख किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

भराला ने अनपेड मनी को लेकर अधिकारियों को किया निर्देशित

भराला ने प्रदेश के औद्योगिक अधिष्ठानों में बकाया पड़ी अनपेड धनराशि की मॉनीटरिंग करने तथा इस धन की प्राप्ति हेतु अपनायी जा रही प्रक्रिया पर अधिकारियों से विचार-विमर्श किया।

ये भी पढ़ें- US बेचेगा ताइवान को मिसाइल, तिलमिलाए चीन ने उठाया ये बड़ा कदम

उन्होंने अनपेड मनी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो भी अनपेड मनी है। उसको उद्योगों से प्राप्त कर परिषद के खाते में श्रमिकों के लाभार्थ जमा कराना सुनिश्चित करायें।

Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!