TRENDING TAGS :
कांग्रेस ने किसानों का उठाया मुद्दा, सपा-बसपा और भाजपा पर लगाया ये आरोप
कांग्रेस ने सदैव किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी। भूमि अधिग्रहण कानून लाकर किसानों को उनकी भूमि का समुचित मुआवजा दिलाने का काम किया।
लखनऊ: यूपी कांग्रेस ने कहा है कि किसानों की बदतर स्थिति के लिए केन्द्र और प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार जिम्मेदार है। पार्टी का कहना है कि भाजपा की ही भांति सपा और बसपा के शासनकाल में सिर्फ किसानों का शोषण हुआ है। आवारा पशुओं की समस्या से आज किसान जूझ रहा है और सरकार ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया। सरकारी गोशालाएं मात्र कागजों पर ही सीमित हैं।
वर्तमान समय में किसानों की दयनीय हालत के लिए भाजपा जिम्मेदार
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पर शुक्रवार को यूपी की मध्य जाने के जिलों के किसान संगठनों तथा किसान कांग्रेस से जुडे़ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता कर रहे किसान कांग्रेस मध्य उप्र. के चेयरमैन तरुण पटेल ने कहा कि आज हालात बहुत खराब है। किसानों की हालत बहुत ही दयनीय हो गयी है। वर्तमान केन्द्र और प्रदेश में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के समय किसानों का वोट हासिल करने के लिए किसानों की आय दो गुनी करने, बिजली का बिल माफ करने और गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने तथा गन्ना मूल्य बकाये के भुगतान की हर मंचों से जोर-शोर से घोषणा की थी।
ये भी पढ़ें- योगी ने मारा मैदानः इस काम में उत्तर प्रदेश देश में अव्वल, हो रही है वाह-वाह
Tarun Patel
प्रदेश के किसानों ने भाजपा की बातों में आकर वोट दिया और आज हालत सबके सामने है। न किसानों का कर्ज माफ हुआ, न गन्ने के बकाये मूल्य का भुगतान हुआ और तो और किसानों की लागत मूल्य तो बढ़ती जा रही है लेकिन समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया गया। किसान सम्मान निधि के नाम पर एक रुपये, दो रुपये, पांच रुपये देकर किसानों को अपमानित किया गया।
कांग्रेस ने हमेशा लड़ी किसानों के हितों की लड़ाई
UP Congress
तरुण पटेल ने कहा कि आज किसान खाद, पानी, बिजली और बकाये गन्ने के मूल्य के भुगतान के लिए दर-दर भटक रहा है। प्रदेश में सैंकड़ों की संख्या में किसानों ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुआ। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने सदैव किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी। भूमि अधिग्रहण कानून लाकर किसानों को उनकी भूमि का समुचित मुआवजा दिलाने का काम किया।
ये भी पढ़ें- फूंक दी पुलिस चौकी: प्रधान की हत्या पर सुलगा यूपी, भीड़ ने तोड़ी सीमा
कर्ज माफी कांग्रेस सरकार की किसानों के लिए सबसे बड़ी राहत का कदम रहा है। पटेल ने बैठक में आये सभी किसान प्रतिनिधियों का आवाहन किया कि कांग्रेस किसानों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के हर जिलों में किसानों को संगठन से जोड़कर उनके हितों के लिए संघर्ष किया जायेगा जिसकी रूप रेखा जल्द ही घोषित की जायेगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!