Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
लखनऊ- विवेक हत्याकांड : सपा के रामगोविंद चौधरी ने CM लगाया ये आरोप
बलिया: लखनऊ में विवेक हत्याकांड पर सपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामगोविंद चौधरी ने इसके लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है।
यह भी पढ़ें ......विवेक तिवारी हत्याकांड: Forensic टीम ने किया घटना का रिक्रिएशन, जानिए क्या हुआ था उस रात…
उन्होंने आज यहाँ अपने आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लखनऊ में कल हुई विवेक की हत्या को लेकर भाजपा पर तीखे हमले किये। उन्होंने दावा किया कि यूपी में सभी पुलिस मुठभेड़ फ़र्ज़ी हो रहे हैं। उन्होंने विवेक की हत्या के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा तथा कहा कि मुख्यमंत्री के उकसाने व फर्जी पुलिस मुठभेड़ को सही ठहराने की परिणति विवेक की हत्या है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि योगी और मोदी जी के पास परिवार नही है,ये क्या जाने परिवार का दर्द।
यह भी पढ़ें ......विवेक तिवारी हत्याकांड: आरोपी सिपाही के पक्ष में लामबंद यूपी पुलिस के कांस्टेबल, आरोपी को देंगे 5 करोड़
इन दोनों के पास कोई बेटा या बेटी होती तब ये दुख दर्द समझते। उन्होंने कहा कि विवेक की पत्नी की मांग के बाबजूद मुख्यमंत्री का मिलने के लिये उसके घर नही जाना मुख्यमंत्री की संवेदनहीनता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि लखनऊ पुलिस द्वारा मारे गए विवेक के परिवार को 20 करोड़ मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने घटना की सीबीआई जांच पर कहा कि ये तो स्पष्ट पुलिस ने गोली मारी है।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!