UP Weather Today: UP में तेज़ी से गिर रहा पारा, सुबह-शाम शुरू हुई ठंडक! देखें पूरा अपडेट

UP Weather Today: आज 10 अक्टूबर 2025 को पूरे देश में मानसून की विदाई के साथ मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। जिससे शाम और सुबह हल्की ठंडक महसूस होना शुरू हो गयी है, अब स्पष्ट लगने लगा है कि इस साल ठंड का आगमन जल्द होगा।

Priya Singh Bisen
Published on: 10 Oct 2025 6:00 AM IST
UP Weather Today
X

UP Weather Today (PHOTO: social media)

UP Weather Today: पूरे देश में अब मानसून विदाई ले रहा है, जिससे अब मौसम में निरंतर बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड से लेकर बंगाल तक पारा तेज़ी से गिरने वाला है क्योंकि इस साल ठंडक आगमन बहुत जल्द होगा। विशेषतौर से इन राज्यों में अब तापमान 25 से 28 डिग्री के करीब पहुंच जाएगा। जिससे ग्रामीण इलाकों में अब सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगेगा। मौसम बदलने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए फिलहाल अलर्ट रहने की बेहद आवश्यकता है।

यूपी में आज का मौसम

यूपी में आज 10 अक्टूबर 2025 यानि शुक्रवार को मौसम पूरा साफ रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यूपी के किसी भी इलाके में वर्षा नहीं होगी। हालांकि, अधिकतम तापमान 28 डिग्री पर पहुंच जाएगा और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक बना रहेगा। बता दें कि बीते दिनों दिल्ली से यूपी तक में जमकर वर्षा हुई थी जिससे कई इलाकों में जलजमाव की दिक्कत का सामना करना पड़ा था।

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी लखनऊ में आज यानी 10 अक्टूबर को मौसम साफ रहने वाला है। लखनऊ में आज दिन के समय हल्का गर्म और उमस भरा रह सकता है, लेकिन रातें अपेक्षाकृत ठंडी होंगी। मौसम विभाग लखनऊ ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी आज यूपी के किसी भी जिले में वर्षा की संभावना नहीं है। हालांकि, तापमान में अब तेज़ी से लगातार गिरावट देखने को मिल सकती है।

लखनऊ के आसपास के शहरों में आज का मौसम

वाराणसी

वाराणसी में आज शुक्रवार को मौसम अधिकतर साफ एवं धूप निकली रहेगी। दिन के वक़्त तापमान लगभग 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। रात के समय तापमान लगभग 22-23 तक नीचे आ सकता है। वर्षा की सम्भावना फिलहाल नहीं है, आकाश साफ रहेगा।

कानपुर

कानपुर में भी आज का मौसम लखनऊ जैसा रहने की उम्मीद है। दिन में अधिकतम तापमान लगभग 30-31 रात में न्यूनतम लगभग 22-24 तक हो सकता है। आकाश मुख्यतः साफ या हल्के धुँधले बादलों के बीच रहेगा। आज वर्षा की संभावना लगभग ना के बराबर है।

बता दे, आज 10 अक्टूबर 2025 को लखनऊ एवं उसके निकटवर्ती शहरों जैसे कानपुर और वाराणसी में मौसम अपेक्षाकृत गर्म और शुष्क रहने का अनुमान है। फ़िलहाल आज वर्षा की संभावना बहुत कम है, आसमान में समय-समय पर धुँधलापन या हल्के बादल बने रह सकते हैं, लेकिन वर्षा के रूप में कोई सक्रिय बदलाव की संभावना नहीं दिखती। इसलिए, यदि आप उस दिन बाहर जाना चाहें तो हल्के कपड़े पहने और शाम-रात के वक़्त हल्की शाल ले सकते हैं।

ऐसे ही लगातार मौसम से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।

1 / 3
Your Score0/ 3
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!