UP Weather Today: यूपी में ठंड ने पकड़ी रफ्तार! लखनऊ समेत इन जिलों में गिरेगा पारा, जानें पूरा अपडेट

UP Weather Today: देशभर में ठंड की दस्तक हो चुकी। मौसम विभाग के अनुसार, देश के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक वर्षा की न्यूनतम संभावना है और यूपी में ठंड और बढ़ेगी।

Priya Singh Bisen
Published on: 2 Nov 2025 6:00 AM IST
UP Weather Today
X

UP Weather Today (PHOTO: social media)

UP Weather Today: रे देश में मौसम तेज़ी से बदल रहा है। देखा जाए तो ठंड का आगमन तेज़ी से हो रहा है। सुबह शाम अब ठंडक का एहसास होना शुरू हो गया है। पूरे प्रदेश में पारा भी तेज़ी से गिर रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर में आज रविवार, 2 अक्टूबर 2025 को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विभाग जानकारी के अनुसार, दिन के समय तापमान लगभग 32 ℃ के आसपास रह सकता है, जबकि रात में न्यूनतम तापमान लगभग 24–25 ℃ तक गिर सकता है।

बता दे, अक्टूबर महीने में मौसम में कई तरह से बदलाव देखा गया। गर्मी, वर्षा कर ठंडक तीनों का एहसास एक साथ हुआ। मौजूदा स्थितियों के अनुसार लखनऊ में आज वर्षा की संभावना कम है। इस महीने में सिर्फ कुछ ही दिन हल्की माध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में आगामी कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। आज 2 नवंबर 2025 यानी रविवार को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की आशंका है, जबकि पूर्वी यूपी के कुछ भागों में आज भी गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा या बूंदा-बांदी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर में उत्तर प्रदेश में रातें सामान्य से थोड़ी गर्म रहने की संभावना है।

आज मौसम का मूड कैसा रहने वाला है ?

सुबह से गौर किया जाए तो... सुबह के वक़्त मौसम हल्का हल्का गर्म हो सकता है। पूरे दिन आकाश आंशिक रूप से बादल-छाए रहेंगे, लेकिन भारी वर्षा या तूफानी गतिविधि की संभावना लगभग ना के बराबर है। वहीं, शाम होते-होते मौसम में ठंडक का एहसास होना शुरू हो जाएगा, साथ ही तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, लखनऊ में हवा की गति भी ज़्यादा नहीं होगी, यानी हल्की हवा चल सकती है जिससे बाहरी गतिविधियों में कुछ खास परेशानी नहीं होगी।

आसपास के शहरों में कैसा रहेगा हाल?

लखनऊ के आसपास वाले शहर जैसे कि कानपुर, प्रयागराज, बरेली आदि क्षेत्रों में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। इन इलाकों में भी दिन में करीब 30–33 ℃ तक तापमान पहुँच सकता है और रात में 23–25 ℃ तक ठंडक महसूस हो सकती है। वर्षा-बौछार की संभावना कम रहने के कारण बाहरी गतिविधियाँ सहज रूप से की जा सकती हैं।

खासतौर से, अगर आप लखनऊ से कुछ दूरी पर हैं, तो शाम को बाहर निकलने या सैर-सपाटा करने का समय उपयुक्त रहेगा, क्योंकि तापमान धीरे-धीरे कम होगा और मौसम सुहावना महसूस होगा।

मौसम को लेकर सुझाव एवं सावधानियाँ

- आज दिन के समय हल्के, कम्फर्टेबल कपड़े पहनना बेहतर रहेगा।

- शाम-रात में हल्की ठंड हो सकती है, इसलिए हल्की जैकेट या स्वेटर अपने साथ रखें।

- फिलहाल आज वर्षा की संभावना कम है जिससे अचानक मौसम बदलने की संभावना ना के बराबर है।

- तापमान तेज़ी से गिर रहा है, जिसे लेकर सतर्कता बरतना अति आवश्यक है।

कुल मिलाकर आज, 2 अक्टूबर 2025 का मौसम लखनऊ एवं आसपास के शहरों में सामान्य रहने वाला है। लेकिन... दिन में गर्मी, रात में थोड़ी ठंडक और वर्षा-बौछार की संभावना बनी हुई है जिसे लेकर सतर्कता बरतना ज़रूरी है। इसीलिए कहीं बाहर जाने की योजना बनाने से पहले मौसम का अपडेट ज़रूर ले।

ऐसे ही मौसम से संबंधित लगातार लेटेस्ट अपडेट के लिए Newstrack.com की वेबसाइट विजिट करें।

1 / 5
Your Score0/ 5
Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!