Aaj Ka Muasam: लखनऊ में आज बरसेंगे बादल! सुबह से शुरू हो सकती है वर्षा, देखें मौसम विभाग का अलर्ट

राजधानी लखनऊ में आज आंशिक रूप से आसमान में बादल लगा रहेगा और वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना है।

Priya Singh Bisen
Published on: 13 Sept 2025 6:00 AM IST
Lucknow Me Aaj Ka Muasam
X

Lucknow Me Aaj Ka Muasam (photo: social media)

Aaj Ka Muasam: आज 13 सितंबर 2025 यानी शनिवार को देश में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने आज के लिए कई राज्यों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश समेत बिहार, झारखंड, उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। वहीं, राजधानी लखनऊ में आज आंशिक रूप से आसमान में बादल लगा रहेगा और वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान में हल्की गर्मी बनी रहेगी, खासकर दोपहर के वक़्त।

यूपी में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में 13 सितंबर यानी शनिवार को एक बार फिर से भारी वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के इन जिलों - कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर आदि में मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम को देखते हुए लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी गई है।

लखनऊ में आज का मौसम

मौसम विभाग ने आज शनिवार को लखनऊ में आंशिक रूप से वर्षा की संभावना जताई है। यदि वर्षा हुई तो लखनऊवासियों के लिए आज का दिन राहतभरा हो सकता है। वहीं, देश की राजधानी में भी आज वर्षा से राहत मिलने की उम्मीद है और यमुना का जलस्तर भी कम हो रहा है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी भारी वर्षा की संभावना है।

लखनऊ में आज वर्षा होने की संभावना कितनी है ?

- सुबह के वक़्त वर्षा या बूंदाबांदी की ज़्यादा संभावना है।

- दोपहर में कुछ वक़्त के लिए हल्की वर्षा या बूंदा-बांदी हो सकती है।

- शाम और रात में वर्षा की संभावना बेहद कम है, लेकिन बादल बने रहने से वातावरण उमस भरा रह सकता है।

तापमान एवं अन्य बातें

- अधिकतम तापमान दोपहर के वक़्त लगभग 34 डिग्री तक पहुँच सकता है।

- न्यूनतम तापमान रात में लगभग 28 डिग्री रहने की उम्मीद है।

- सुबह-शाम के वक़्त हवा थोड़ी उमसदार रहेगी, जिससे वातावरण कुछ गर्म अनुभव होगा।

- उन लोगों को जो बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें हल्के कपड़े और वर्षा की तैयारी साथ ही निकलना चाहिए।

बता दे, आज 13 सितंबर को लखनऊ में मौसम का मिज़ाज बदलता हुआ महसूस होगा। आज अधिकांश समय आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन सुबह-दोपहर में वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहने की उम्मीद है, खासकर दोपहर के समय में। वहीं, शाम और रात को मौसम कुछ बेहतर महसूस हो सकता है, लेकिन बादल बने रहने से उमस ज़्यादा बनी रहेगी।

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen

Mail ID - [email protected]

Content Writer

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!