TRENDING TAGS :
Lucknow News: महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत आयोजित होंगे कार्यक्रम, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य मंत्री लेंगे हिस्सा
Lucknow News: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा शुक्रवार 23 जून सुबह 11 बजे मंडी समिति मंझनपुर, कौशाम्बी में महा-जनसम्पर्क अभियान के जरिए लोगों को सम्बोधित करेगे।
Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी शुक्रवार 23 जून को महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत आयोजित जनसभा को हरदोई में संबोधित करेंगे। इस दौरान वह सुबह साढ़े दस बजे से फुलबगिया सवायजपुर बाजार, हरदोई में जनसभा को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा शुक्रवार 23 जून सुबह 11 बजे मंडी समिति मंझनपुर, कौशाम्बी में महा-जनसम्पर्क अभियान के जरिए लोगों को सम्बोधित करेगे। वहीं भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा शुक्रवार 23 जून सायं 4 बजे गोल्डन स्क्वायर महेवा गाढ़ी, मैरिज हॉल, लखीमपुर में महा-जनसम्पर्क अभियान के तहत आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रबुद्ध जनों के साथ संवाद करेंगे।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के निर्वाण दिवस पर बूथ स्तर पर आयोजित होगा श्रद्धाजंलि कार्यक्रम
भारतीय जनता पार्टी जनसंघ के संस्थापक एवं देश की एकता और अखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रदेश भर में बूथ स्तर पर श्रद्धाजंलि अर्पित करेगी। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून को प्रदेश की सभी संगठनात्मक बूथ ईकाईयां पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों के साथ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित करेगें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!