Lucknow News: लखनऊवासियों के लिए काल बना चाइनीज मांझा! ड्यूटी से लौट रही महिला सिपाही का कटा चेहरा, इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस

Lucknow News: पूरी घटना लखनऊ के विधानसभा मार्ग पर विधानसभा के ठीक सामने हुई। शुक्रवार देर शाम ड्यूटी से लौटते समय महिला सिपाही का चेहरा मांझे से कट गया। घायल महिला सिपाही को सहयोगी महिला सिपाही और मौके पर तैनात पुलिसकर्मी लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे और उसे भर्ती कराया गया।

Hemendra Tripathi
Published on: 4 April 2025 9:17 PM IST
Lucknow News: लखनऊवासियों के लिए काल बना चाइनीज मांझा! ड्यूटी से लौट रही महिला सिपाही का कटा चेहरा, इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस
X

Chinese Manja Becomes a Nightmare for Lucknow Residents (Photo: Social Media)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में पतंगबाजी की वजह से चाइनीज मांझे की चपेट में आने से होने वाली अनेकों घटनाओं के मामले सामने आते हैं। तेजी से बढ़ रहीं ऐसी घटनाओं के बावजूद लखनऊ पुलिस चाइनीज मांझे की बिक्री पर लगाम नहीं लगा पा रही है। चाइनीज मांझे की वजह से शुक्रवार शाम एक बड़ी घटना सामने आई, जहाँ ड्यूटी से लौट रही एक महिला सिपाही का मांझे की चपेट में आने से चेहरा कट गया। आनन फानन में पुलिस टीम महिला सिपाही को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां इलाज के बाद महिला को रवाना कर दिया गया।

विधानसभा के सामने हुई घटना, महिला सिपाही अस्पताल में भर्ती

ये पूरी घटना लखनऊ के विधानसभा मार्ग पर विधानसभा के ठीक सामने हुई। शुक्रवार देर शाम ड्यूटी से लौटते समय महिला सिपाही का चेहरा मांझे से कट गया। घायल महिला सिपाही को सहयोगी महिला सिपाही और मौके पर तैनात पुलिसकर्मी लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे और उसे भर्ती कराया गया। सूचना पाते ही मौके पर हजरतगंज कोतवाल विक्रम सिंह ने थाने की पुलिस टीम को सहायता के लिए सिविल हॉस्पिटल भेजा।


इलाज के बाद महिला सिपाही को अस्पताल से किया गया रवाना

महिला सिपाही के प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से रवाना कर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आपको बता दें कि लखनऊ में चाइनीज मांझा प्रतिबंधित है, बावजूद इसके यह खुलेआम बिक रहा है। पुलिस की सख्ती के बावजूद कई दुकानदार चोरी-छिपे इसका व्यापार कर रहे हैं। इस घटना के पहले भी कई लोग चाइनीज मांझे का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद भी इस तरफ तनिक भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते चाइनीज मांझे से हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Mail ID - [email protected]

Shivam Srivastava is a multimedia journalist.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!