Lucknow News: सीडब्ल्यूसी रिपोर्ट में खुलासा, पुरुषों से अधिक महिलाएं मानसिक बीमारी से पीड़ित
Lucknow News: सीडब्ल्यूसी के आंकड़ों के मुताबिक पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं करीब तीन गुना अधिक मानसिक बीमारी या तनाव से पीड़ित हैं। रिपोर्ट के अनुसार बीते छह महीने में राजधानी व आस-पास के जिलों से 347 विक्षिप्त महिलाएं लाई गईं।
Lucknow News: आज के समय में मानसिक बीमारी सबसे अधिक खतरनाक मानी जा रही है। पुरुष और महिलाएं दोनों इससे पीड़ित मिल रहे हैं। राजधानी में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं मानसिक तौर से बीमार हो रही हैं। बाल कल्याण समिति यानी सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।
पुरुषों से ज्यादा मानसिक बीमार महिलाएं
सीडब्ल्यूसी के आंकड़ों के मुताबिक पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं करीब तीन गुना अधिक मानसिक बीमारी या तनाव से पीड़ित हैं। रिपोर्ट के अनुसार बीते छह महीने में राजधानी व आस-पास के जिलों से 347 विक्षिप्त महिलाएं लाई गईं। इनकी तुलना में 106 पुरुष ही विक्षिप्त मिले हैं। इस तरह से पुरुषों की तुलना में 3.27 गुना ज्यादा महिलाएं विक्षिप्त मिली हैं।
संरक्षण गृहों में हो रहा इलाज
बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के आदेश पर मानसिक रूप से बीमार महिलाओं को उपचार के लिए संरक्षण गृहों में भेजा जा रहा है। यहीं पर इनका मानसिक बीमारी से इलाज किया जा रहा है। इनमें कुछ महिलाएं सड़क के किनारे मिली हैं। जबकि कुछ रेलवे स्टेशन या बस स्टेशन से लाई गई हैं।
मानसिक रूप से बीमार मिलीं 347 महिलाएं
जानकारी के अनुसार अप्रैल से अब तक 347 महिलाएं मानसिक रूप से बीमार मिली हैं। इनमें कुछ की हालत तो इतनी गंभीर है कि वे अपने घर का पता या घरवालों से संपर्क का कोई भी माध्यम तक नहीं बता पा रही हैं। संरक्षण गृहों में इनका इलाज कराने के बाद इन्हें घर भेजा जाएगा। पहले इलाज करा कर उनसे घर की जानकारी हासिल की जाएगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!