TRENDING TAGS :
Lucknow Crime: हाइवे किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जाँच में जुटी पुलिस
Lucknow Crime: मौके पर पहुंची पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्षा इंस्टिट्यूट के पास हाइवे के किनारे युवक का शव मिला है। युवक की उम्र करीब 28 वर्ष के करीब बताई जा रही है।
Photo- Social Media
Lucknow Crime: इटौंजा थानाक्षेत्र के लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर सोमवार को अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शव किसका था अभी तक यह पता नहीं चल सका है। साथ ही कोई चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है।
10-12 घंटे पुराना था शव
मौके पर पहुंची पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्षा इंस्टिट्यूट के पास हाइवे के किनारे युवक का शव मिला है। युवक की उम्र करीब 28 वर्ष के करीब बताई जा रही है। वह कहाँ का रहने वाला है अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फ़िलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यदि शिनाख्त नहीं हुई तो 72 घंटे तक शव शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पुलिस स्वयं ही अंतिम संस्कार करेगी। प्राथमिक जाँच के अनुसार शव 10 से 12 घंटे पुराना बताया जा रहा है।
आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। साथ ही सर्विलांस के आधार पर भी पुलिस पहचान करने के प्रयास में है। वहीँ, आसपास के लोगों से भी युवक की जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक युवक के बारे में कोई भी जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। SHO इटौंजा ने बताया कि मृतक के शरीर पर नीले रंग की जींस नीली जैकेट और काले रंग का जूता था। उसकी शिनाख्त के प्रयास चल रहे हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!